scriptलोकसभा चुनाव के पहले यहाँ भाजपा में हुआ बड़ा फेरबदल, देखें लिस्ट | Major reshuffle in the BJP before Lok Sabha elections, see list | Patrika News

लोकसभा चुनाव के पहले यहाँ भाजपा में हुआ बड़ा फेरबदल, देखें लिस्ट

locationबरेलीPublished: Jan 26, 2019 01:43:22 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले बरेली में भाजपा की नई महानगर कार्यकारिणी का गठन, कई पुराने पदाधिकारियों की छुट्टी

बरेली। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले बरेली की महानगर कार्यकारिणी में फेरबदल किया गया है। भाजपा की नई महानगर कार्यकारिणी से कई पुराने पदाधिकारियों को हटा दिया गया है और नए लोगों को कार्यकारिणी में जगह दी गई है। महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया को पहले ही हटा कर डॉ0 केएम अरोड़ा को महानगर अध्यक्ष बनाया गया था और शुक्रवार को महानगर की नई टीम की घोषणा भी कर दी गई।
पुराने नेता हटाए गए
भाजपा की नई महानगर कार्यकारिणी में पिछली कार्यकारिणी के पांच नेताओं को जगह नहीं मिली है। महामंत्री यतिन भाटिया और मोहित कपूर,उपाध्यक्ष आनंद जौहरी एवं राजकिशोर, मंत्री प्रवेश वर्मा और कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल को भाजपा की नई टीम में जगह नहीं मिली है।
ये है नई कार्यकारिणी

डॉ0 केएम अरोड़ा- अध्यक्ष
राम मूर्ति मौर्य – उपाध्यक्ष
रवि रस्तोगी – उपाध्यक्ष
अजयप्रताप सिंह – उपाध्यक्ष
शिव कुमार महेश्वरी – उपाध्यक्ष
देवेंद्र जोशी – उपाध्यक्ष
विष्णु शर्मा -उपाध्यक्ष
अमित शर्मा – उपाध्यक्ष
छोटेलाल – उपाध्यक्ष
राजबहादुर सक्सेना – महामंत्री
प्रतेश पांडे – महामंत्री
विष्णु अग्रवाल – महामंत्री
प्रभुदयाल लोधी – महामंत्री
अरुण कश्यप – मंत्री
संजीव शर्मा – मंत्री
सुशील सक्सेना -मंत्री
नीलम जेठा -मंत्री
अनुराधा खंडेलवाल – मंत्री
तृप्ति गुप्ता – मंत्री
अधीर सक्सेना – मंत्री
राजीव साहनी -मंत्री
प्रदीप अग्रवाल – कोषाध्यक्ष
मनोज यादव -मीडिया प्रभारी
प्रदीप – कार्यालय मंत्री
अजय रत्नाकर – सह कार्यालय मंत्री
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो