गोवा में मैनेजर, गुड़गांव में गाड़ी, बरेली पुलिस ने कर दिया 54 हजार का चालान
बरेलीPublished: May 26, 2023 06:53:56 pm
बरेली। पुलिस के किस्से भी अजब-गजब हैं। बरेली के रहने वाले एक कारपोरेट कंपनी के मैनेजर गोवा में थे। उनकी लग्जरी गाड़ी गुड़गांव थी। उसी दिन बरेली पुलिस ने उनकी गाड़ी का 54 हजार का चालान कर दिया। मामले की शिकायत एसपी ट्रैफिक से की गई है।
मढ़ीनाथ के रहने वाले विवेक होली पर छोड़ रहे थे पटाखा मढ़ीनाथ के पास तिरुपति बिहार नेकपुर के रहने वाले विवेक मिश्रा पूनावाला कंपनी में मैनेजर है। उनकी कंपनी वैक्सीन तैयार करती है। विवेक ने बताया कि उन्होंने होली पर एमजी हेक्टर प्लस गाड़ी खरीदी थी। वह कैंट में अपनी गाड़ी से पटाखा चला रहे थे। इसी दौरान उन्होंने वीडियो बनाया था। वीडियो उनके स्टेटस पर लगा था।