scriptMinister, MP, MLA performed Durga Puja at Manoranjan Sadan | दुर्गा पूजा : इज्जतनगर के मनोरंजन सदन पहुंचे मंत्री, सांसद, विधायक, लिया माता रानी का आशीर्वाद | Patrika News

दुर्गा पूजा : इज्जतनगर के मनोरंजन सदन पहुंचे मंत्री, सांसद, विधायक, लिया माता रानी का आशीर्वाद

locationबरेलीPublished: Oct 22, 2023 09:47:32 pm

Submitted by:

Avanish Pandey

बरेली। दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा रविवार को इज्जतनगर स्थित मनोरंजन सदन में दुर्गा पूजा का आयोजन किया। मुख्य अतिथित सांसद संतोष गंगवार, वन एंव पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार और विधायक संजीव अग्रवाल ने पूजा अर्चना की। इस दौरान प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

railway.jpg
बंगाली समाज के लोग भी होते है शामिल

कमेटी के सचिव सीएल मजूदनदार ने बताया कि कमेटी पिछले 66 वर्षों से कार्यक्रम आयोजित कराती आ रही है। इस कार्यक्रम में बंगाली समाज के लोग भी शामिल होते है। लगभग पांच हजार लोग पूजा में शामिल होते है। लोगों के लिए आरती, उलू और शंख प्रतियोगिता भी कराई जाती है। इसके अलावा बच्चों के लिए अलग से प्रतियोगिता रखी जाती है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.