scriptMission Shakti: Bareilly's Udla estate will become anemia free | मिशन शक्ति : बरेली का उड़ला जागीर बनेगा एनीमिया मुक्त | Patrika News

मिशन शक्ति : बरेली का उड़ला जागीर बनेगा एनीमिया मुक्त

locationबरेलीPublished: Oct 12, 2023 05:18:40 pm

Submitted by:

Avanish Pandey

पंच कल्याणी : पांच किशोरियों और पांच सास माता का चयन

बिथरी ब्लॉक में कमिश्नर और डीएम ने शुरू कराया अभियान

गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन की हुई जांच, बांटी गईं आयरन गोलियां

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मिशन शक्ति के चौथे चरण की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में बिथरी चैनपुर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कल्याणी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। गर्भवती महिलाओं के हीमोग्लोबिन की जांच कराई गई। उनको आयरन की गोलियां बांटी गईं।

mondlayukta.jpeg
उड़ला जागीर गांव को एनीमिया मुक्त बनाने की पहल शुरू हो गई है। पंच कल्याणी का चयन किया गया है। इनके माध्यम से पंचकल्याणी घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को आयरन की गोलियां खाने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.