Weather: उत्तर प्रदेश में बारिश होगी, आधी-तूफान की चेतावनी
बरेलीPublished: Aug 14, 2023 05:47:17 am
Weather: उत्तर प्रदेश में बारिश होगी। मौसम विभाग के अपडेट में उत्तर प्रदेश में आज बारिश की संभावना देखी जा सकती है।
Weather: उत्तर प्रदेश में बारिश होगी। मौसम विभाग के अपडेट में उत्तर प्रदेश में आज बारिश की संभावना देखी जा सकती है। उत्तर से पूर्वी की तरफ चलने वाली दवाओं के प्रभाव से प्रदेश में बादल गरज के साथ बरसेंगे। आज की ताजा रिपोर्ट में सहारनपुर, बरेली से लेकर कुशीनगर, महाराजगंज और देवरिया तक बारिश के आसार हैं।
पूर्वांचल में थम गई बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान में पूर्वांचल के 18 जिले बुंदेलखंड का भूभाग और बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर में बारिश नहीं होगी। प्रदेश में 35 से अधिक जिलों में बारिश थम गई है। इन जिलों के लिए आज नो वार्निंग इशू किया गया है।
क्या आज बारिश होगी?
मानसून मैप में आज बरेली से लेकर देवरिया तक बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ आंधी और मेघ गर्जन की भी संभावना है।
वहीं पूर्वांचल में आज मानसून का ब्रेकअप हो गया है।
मानसून मैप में देखिए आज का ताजा हाल