scriptलोकसभा चुनाव के पहले जागी पुलिस, दो सौ से ज्यादा अवैध शस्त्र बरामद | more than 200 illegal weapons recovered before Lok Sabha election | Patrika News

लोकसभा चुनाव के पहले जागी पुलिस, दो सौ से ज्यादा अवैध शस्त्र बरामद

locationबरेलीPublished: Apr 07, 2019 10:40:47 am

Submitted by:

jitendra verma

पिछले 15 दिन में पुलिस 203 अवैध तमंचे और 237 कारतूस बरामद कर चुकी है।

बरेली। लोकसभा चुनाव के पहले बरेली पुलिस जाग चुकी है और अवैध शस्त्र बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। जिले में आचार संहिता लगने के बाद एक के बाद एक आठ शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी जा चुकी हैं। जिनमे से पुलिस को 203 अवैध तमंचे बरामद हुए है और अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण भी बड़ी तादात में बरामद हुए है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ये सब शस्त्र फैक्ट्री चुनाव में खून खराबे के लिए ही चलाई जा रही थी क्योकि इसके पहले पुलिस ने इतनी बड़ी कार्रवाई नहीं की है।
आठ शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा

आचार संहिता लगने के बाद जिले में गुडवर्क की बाढ़ आ गई है। अवैध तमंचे हो या शराब पुलिस की पकड़ से अब कोई दूर नहीं है। पिछले 15 दिन में पुलिस 203 अवैध तमंचे और 237 कारतूस बरामद कर चुकी है। जिले में पुलिस ने आठ शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी है।पुलिस सुभाषनगर, किला, कैंट, इज्जतनगर, बारादरी, बहेड़ी, मीरगंज और देवरनिया में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा कर कई लोगों को जेल भेज चुकी है।
कौन बनवा रहा तमंचे ?

चुनाव से पहले पुलिस द्वारा किए जा रहे गुडवर्क पर सवाल नहीं है। सवाल यह है कि अगर जिले में पहले से ये फैक्ट्री चल रहीं थी तो पुलिस ने पहले इनके ऊपर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। तब पुलिस क्या कर रही थी। अगर ये माना जाए कि ये फैक्ट्रियां चुनाव के पहले ही शुरू हुई है तो ये और भी संगीन मामला बन जाता है क्योकि फिर तो पुलिस को यह भी पता लगाना चाहिए कि ये अवैध असलहे किसके इशारे पर बन रहे थे। लेकिन यह सवाल उठते ही पुलिस शून्य की तरफ ताकने लगती है और गुडवर्क का खेल जारी है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो