scriptवेश्याओं और भिखारियों से टैक्स वसूलने की थी तैयारी | Municipality Fareedpur had to lay tax on prostitutes and beggars | Patrika News
बरेली

वेश्याओं और भिखारियों से टैक्स वसूलने की थी तैयारी

नगर पालिका के इस फैसले से विवाद पैदा हो गया और पालिका ने अपने फैसले को वापस ले लिया।

बरेलीDec 19, 2018 / 05:34 pm

jitendra verma

nagar palika parishad fareedpur

वेश्याओं और भिखारियों से टैक्स वसूलने की थी तैयारी

बरेली। योगी राज में वेश्याओं और भिखारियों से भी टैक्स वसूलने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन फजीहत होने के बाद पालिका परिषद को अपना ये फैसला वापस लेना पड़ा। दरअसल नगर पालिका फरीदपुर ने इस प्रस्ताव को पास कर वेश्याओं और भिखारियों से भी टैक्स वसूल कर अपनी आय बढ़ाने का फैसला लिया था। नगर पालिका परिषद ने प्रस्ताव पास कर इस पर लोगों की राय मांगी थी। लेकिन नगर पालिका के इस फैसले से विवाद पैदा हो गया और पालिका ने अपने फैसले को वापस ले लिया।
क्या था मामला

फरीदपुर नगर पालिका परिषद ने वेश्याओं और भिखारियों से केयरिंग चार्ज वसूलने का निर्णय लिया था।नगर पालिका परिषद ने जिन 62 बिंदुओं को केयरिंग चार्ज के दायरे में रखा था उनमे वेश्यावृत्ती और भिखारी भी शामिल थे। यानि पालिका अब इन लोगों से भी टैक्स वसूल करने की तैयारी में थी। पालिका ने विज्ञापन जारी कर इस पर लोगों की आपत्तियां मांगी थी।विज्ञापन छपने के बाद हड़कम्प मच गया और पालिका की फजीहत होने लगी। फजीहत होने के बाद पालिका ने अपनी भूल सुधारते हुए इन दोनों बिंदुओं को हटा दिया है।
चेतना ने जताई थी आपत्ति

वेश्याओं और भिखारियों से केयरिंग चार्ज वसूलने के प्रस्ताव पर सामाजिक संस्था चेतना समिति ने आपत्ति जताई थी संस्था के अध्यक्ष बीएन अग्रवाल का कहना है कि ये पूरी प्रक्रिया ही गलत है। प्रस्ताव में भीख मांगने वालों से पांच सौ रूपये टैक्स और वैश्याओं से दो हजार रूपये प्रतिदिन टैक्स वसूलने की तैयारी थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो