मस्जिदों में दुआ का दौर मस्जिदों के अलावा शहर के लोगों ने घरों में दुआ की। महिलाओं एवं बच्चों ने चैन ओ सुकून, मुल्क़ की तरक़्क़ी भाईचारे के लिये खुसूसी दुआ की। जैसे ही लोगों को अभिनंदन की रिहाई की खबर मिली नमाज़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई। मस्जिदों में जश्न मानाया गया। मस्जिदों में अमन चैन की दुआ की गई। इस दौरान जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी ने कहा कि हमारे अल्लाह का शुक्र है कि हमारे देश के बहादुर पायलट सकुशल वापस आ गए हैं। लगातार मस्जिदों में उनकी सकुशल रिहाई के लिए खुदा से दुआएं मांगीं जा रही थीं। नमाजियों ने कहा कि अल्लाह हमारे वतन की सभी मुश्किलों को आसान करेगा।