7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कड़ाके की ठंड से नये साल का आगाज, बरेली समेत आस पास के जिलों में शीत लहर, जाने कल का मौसम

नये साल के आगाज के साथ बरेली समेत पूरे रुहेलखंड में शीत लहर शुरू हो गई है। गुरुवार को ठिठुरन के बीच लोगों की आवाजाही रही।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। नये साल के आगाज के साथ बरेली समेत पूरे रुहेलखंड में शीत लहर शुरू हो गई है। गुरुवार को ठिठुरन के बीच लोगों की आवाजाही रही। दिन भर लोग धूप देखने को तरसते रहे, रजाई, कंबल और अलाव तापते लोग नजर आये। शुक्रवार को भी पूरे दिन कोहरे के साथ सर्दी बढ़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर सामान्य से चार डिग्री कम 9.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

दोपहर बाद तक नहीं हुए सूरज के दर्शन

बुधवार शाम चार बजे से ही शहर में अंधेरा सा छाने लगा। हवा चलने से शहर में कोहरा का असर कम रहा, पर बाहरी इलाकों में कोहरे की घनी चादर तनी रही। गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम है। कोहरा और बादल छाए होने से दोपहर तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। शीतलहर कंपकंपी छुड़ा रही है।

ओपीडी में घटे 40 फीसदी मरीज

ठंड के असर से जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की तादाद भी घटने लगी है। यहां आमदिनों में एक हजार से ज्यादा मरीजों के पर्चे बनते हैं, पर गुरुवार को करीब छह सौ ही नए पर्चे बने। लिहाजा, दोपहर एक बजे तक पर्चा काउंटर लगभग खाली हो गया। ओपीडी में भी मरीजों की कतार कम रही।

सर्दी से बचाव के उपाय

-कोहरा, धुंध होने पर मास्क जरूर लगाएं।
-गर्म कपड़ों से हाथ, पैर, कान को ढके रहें।
-रात में यात्रा न करें। मौसमी फल, सब्जियां खाएं।
-अंगीठी, ब्लोअर चलाएं, पर वेंटिलेशन रखें।
-सुबह-शाम घर से न निकलें। गुनगुना पानी पीएं।
-तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सक से परामर्श लें।


बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग

मौसम समाचार