scriptयहां मेयर पद के लिए मैदान में उतरे एक से बढ़कर एक धनकुबेर | Nikay Chunav 2017 property description of mayor candidates in bareilly | Patrika News

यहां मेयर पद के लिए मैदान में उतरे एक से बढ़कर एक धनकुबेर

locationबरेलीPublished: Nov 10, 2017 01:30:23 pm

Submitted by:

suchita mishra

सभी राजनीतिक दलों ने बरेली में एक से बढ़कर एक धनकुबेरों को मैदान में उतारा है। जानें उनके बारे में।

Nikay Chunav 2017

Nikay Chunav 2017

बरेली। मेयर की सीट पर इस बार सबसे दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा क्योंकि सभी प्रमुख पार्टियों ने धुरंधर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। इन सबमें एक समानता यह है कि ये सभी प्रत्याशी करोड़पति हैं। यानी पैसे और रुतबे में कोई किसी से कम नहीं है।
मेयर सीट के लिए सपा ने दो बार मेयर रह चुके डॉक्टर आईएस तोमर को चुनाव मैदान में उतारा है तो बीजेपी ने इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के चांसलर उमेश गौतम पर दांव लगाया है। कांग्रेस की तरफ से अजय शुक्ला मैदान में है तो बसपा ने जरी कारोबारी युसूफ जरीवाला पर दांव लगाया है। आम आदमी पार्टी ने इंजीनियर नवनीत अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है।
असलाहों के शौकीन हैं सपा प्रत्याशी तोमर
सपा प्रत्याशी डॉक्टर आई एस तोमर ने नामांकन में जो हलफनामा दाखिल किया है, उसके अनुसार डॉक्टर तोमर के पास नौ करोड़ 20 लाख की अचल सम्पत्ति है जबकि तीन करोड़ 45 लाख की चल सम्पत्ति है। तोमर के पास एक लाइसेंसी रायफल और एक रिवॉल्वर भी है। तोमर के पास 9.50 लाख के गहने हैं और क्वालिस और फार्चूनर गाड़ी भी हैं।
भाजपा प्रत्याशी करोड़पति, पर परिवार पर नहीं है गाड़ी
बीजेपी प्रत्याशी हैं तो करोड़पति लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि न तो उनके पास और न ही उनकी पत्नी के पास खुद की गाड़ी है। उमेश गौतम के पास छह करोड़ 15 लाख की चल सम्पत्ति है, जबकि आठ करोड़ 68 लाख की अचल सम्पत्ति है। इनके पास करीब 52 लाख के गहने भी है।
अजय शुक्ला भी करोड़पति
कांग्रेस प्रत्याशी अजय शुक्ला भी करोड़पति हैं। उनके पास नौ करोड़ 70 लाख की चल सम्पत्ति है और पांच करोड़ सात लाख की अचल सम्पत्ति है। अजय शुक्ला के पास छह लाख के जेवर और सफारी गाड़ी है जबकि इनकी पत्नी के पास महेंद्रा की कार के अलावा एक लाख 80 हजार के जेवर हैं।
बसपा प्रत्याशी भी कम नहीं
बसपा प्रत्याशी युसुफ जरीवाला ने हलफनामे में बताया कि उनके पास 15.80 लाख नकद है जबकि 50 लाख का बैंक बैलेंस है। युसूफ जरीवाला के पास 12 लाख 75 हजार के जेवर हैं, तो एक फार्चूनर गाड़ी भी है। युसूफ जरीवाला के पास दो करोड़ 25 लाख का एक मकान है।
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नवनीत अग्रवाल भी करोड़पति हैं। उनके और उनकी पत्नी के पास लाखों का बैंक बैलेंस है तो करीब 22 लाख 50 हजार के गहने हैं। उनकी अचल सम्पत्ति करीब छह करोड़ 50 लाख है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो