script

महिला कांग्रेस ने किया कलक्ट्री पर प्रदर्शन

locationबरेलीPublished: Mar 15, 2017 08:14:00 pm

Submitted by:

​Vineet singh

कोटा में दिनों दिन बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोड़क में बालिका के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपित को कड़ी सजा देने की भी मांग की।

Women Congress Protest at collectorate

Women Congress Protest at collectorate

जिले के रामगंजमंडी क्षेत्र के मोड़क में 5 वर्षीय बालिका का अपहरण व दुष्कर्म की घटना के विरोध में बुधवार को महिला शहर और देहात कांग्रेस ने कलक्ट्री पर प्रदर्शन किया तथा एडीएम सिटी को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।
शहर अध्यक्ष रचना राठौर व देहात अध्यक्ष किरण पारेता की अगुवाई में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्री के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राठौर ने कहा कि जिले में आए दिन आपराधिक वारदातें हो रही हैं। इन पर अंकुश नहीं लग पा रहा। कभी फायरिंग, लूट, हत्या तो कभी दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। 
कोटा जिले की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। अगर वारदातों पर अंकुश नहीं लगा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रुकमणी मीणा, पूर्व पार्षद सारलेट सामू, रामगंजमंडी की महिला अध्यक्ष लवीना शर्मा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थी। महिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जेके लोन अस्पताल पहुंचकर पीडि़ता की हालत जानी और परिजनों को आश्वस्त किया कि उनके साथ किसी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो