scriptनगर निकाय चुनाव: जानिए, कहां होगा नामांकन, कितना कर सकते हैं खर्च | Nomination For Third Phase Of Up Nagar Nikay Chunav 2017 | Patrika News

नगर निकाय चुनाव: जानिए, कहां होगा नामांकन, कितना कर सकते हैं खर्च

locationबरेलीPublished: Oct 31, 2017 07:00:55 pm

बरेली में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान अंतिम चरण 29 नवम्बर को होगा। जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया चार नवंबर से शुरू होकर 10 नवम्बर तक चलेगी।

UP Nagar Nikay Chunav

UP Nagar Nikay chunav

बरेली। बरेली में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान अंतिम चरण 29 नवम्बर को होगा। जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया चार नवंबर से शुरू होकर 10 नवम्बर तक चलेगी। नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। प्रशासन ने नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नामांकन के लिए नामांकन स्थल निर्धारित कर दिए हैं। मेयर का नामांकन कलेक्ट्रेट में होगा तो नगर निगम के पार्षदों को नामांकन के लिए अर्बन हाट जाना पड़ेगा।

यहां होंगे नामांकन
नगर निगम मेयर – नामांकन कक्ष संख्या – 14 कलेक्ट्रेट
नगर निगम पार्षद – अर्बन हाट
नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां, अध्यक्ष-पार्षद – अर्बन हाट
नगर पंचायत रिठौरा, अध्यक्ष-पार्षद – अर्बन हाट
नगर पंचायत धौंराटांडा, अध्यक्ष-पार्षद – अर्बन हाट
नगर पालिका परिषद फरीदपुर, चेयरमैन-पार्षद – सीएएस इंटर कॉलेज फरीदपुर
नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी, अध्यक्ष-पार्षद – सीएएस इण्टर कालेज, फरीदपुर
नगर पालिका परिषद बहेड़ी, चेयरमैन-पार्षद – एमजीएम इंटर कॉलेज, बहेड़ी
नगर पंचायत देवरनियां, अध्यक्ष-पार्षद – एमजीएम इंटर कॉलेज, बहेड़ी
नगर पंचायत शेरगढ़, अध्यक्ष-पार्षद – एमजीएम इंटर कॉलेज, बहेड़ी
नगर पंचायत फरीदपुर, अध्यक्ष-पार्षद – एमजीएम इंटर कॉलेज, बहेड़ी
नगर पंचायत रिछा, अध्यक्ष-पार्षद – एमजीएम इंटर कॉलेज, बहेड़ी
नगर पंचायत मीरगंज, अध्यक्ष-पार्षद – राजेन्द्र प्रसाद इंटर कॉलेज, मीरगंज
नगर पंचायत शाही, अध्यक्ष-पार्षद – राजेन्द्र प्रसाद इण्टर कॉलेज, मीरगंज
नगर पंचायत-फतेहगंज पश्चिमी, अध्यक्ष-पार्षद – राजेन्द्र प्रसाद इंटर कॉलेज, मीरगंज
नगर पंचायत शीशगढ़, अध्यक्ष-पार्षद – राजेन्द्र प्रसाद इंटर कॉलेज, मीरगंज
नगर पालिका परिषद नवाबगंज, चेयरमैन-पार्षद – तहसील कार्यालय नवाबगंज
नगर पंचायत सेंथल, अध्यक्ष-पार्षद – तहसील कार्यालय, नवाबगंज
नगर पालिका परिषद आंवला, चेयरमैन-पार्षद – डॉ राममनोहर लोहिया महाविद्यालय, आंवला
नगर पंचायत सिरौली, अध्यक्ष-पार्षद – डॉ राममनोहर लोहिया महाविद्यालय, आंवला
नगर पंचायत विशारतगंज, अध्यक्ष-पार्षद – डॉ राममनोहर लोहिया महाविद्यालय, आंवला

इतना कर सकते है खर्च
नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च पर भी आयोग की नजर रहेगी। आयोग ने खर्च की सीमा तय कर दी है। 80 या अधिक वार्ड के नगर निगम के महापौर पद हेतु खर्च की सीमा 25 लाख रूपये तक। नगर निगम पार्षद 2 लाख रुपये तक। अध्यक्ष नगर पालिका जिसमें 41 से 55 वार्ड हैं के अध्यक्ष पद हेतु 8 लाख रुपये तक तथा 25 से 40 वार्ड के नगर पालिका में 6 लाख रुपये तक। नगर पालिका के सदस्य 1.5 लाख रुपये तक। अध्यक्ष नगर पंचायत हेतु 1.5 लाख रूपये तथा नगर पंचायत सदस्य हेतु 30 हजार रूपये तक व्यय कर सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो