scriptअखिलेश यादव के आग्रह पर वसीम बरेलवी ने कौन सा शेर सुनाया- देखें वीडियो | On the insistence of Akhilesh Yadav, Wasim Barelavi pronounced a sher | Patrika News

अखिलेश यादव के आग्रह पर वसीम बरेलवी ने कौन सा शेर सुनाया- देखें वीडियो

locationबरेलीPublished: Apr 11, 2019 06:50:05 pm

Submitted by:

jitendra verma

मशहूर शायर और समाजवादी पार्टी के एमएलसी प्रो० वसीम बरेलवी ने भी मंच से लोगों को सम्बोधित किया।

akhilesh yadav

अखिलेश यादव के आग्रह पर वसीम बरेलवी ने कौन सा शेर सुनाया- देखें वीडियो

बरेली। लोकसभा चुनाव के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बरेली और आंवला लोकसभा सीट से गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए इस्लामिया मैदान में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। अखिलेश यादव ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव के पहले मशहूर शायर और समाजवादी पार्टी के एमएलसी प्रो० वसीम बरेलवी ने भी मंच से लोगों को सम्बोधित किया। वसीम बरेलवी के सम्बोधन के दौरान वसीम बरेलवी ने अपना एक प्रसिद्ध शेर “ये चिराग कई आँधियों पर भारी है ” भी जनता को सुनाया। वसीम बरेलवी का शेर सुनकर इस्लामिया मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उंठा।
अखिलेश यादव के कहने पर सुनाया शेर
अपने सम्बोधन के दौरान वसीम बरेलवी ने पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव की जमकर तारीफ की और उनसे अपने करीबी रिश्ते के बारे में बताया इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव के कहने पर मैदान में मौजूद लोगों को अपना प्रसिद्द शेर भी सुनाया।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो