scriptParty used to decorate the house of a colorful temperament soldier, | रंगीन मिजाज सिपाही के घर सजती थी महफिल, घरवाली से बनवाता था पैग, बाहर वाली से लड़ाता था इश्क | Patrika News

रंगीन मिजाज सिपाही के घर सजती थी महफिल, घरवाली से बनवाता था पैग, बाहर वाली से लड़ाता था इश्क

locationबरेलीPublished: May 26, 2023 02:45:29 pm

Submitted by:

Avanish Pandey

बरेली। शादी के बाद सिपाही अपनी पत्नी से दोस्तों के लिए पैग बनवाने लगा। ड्यूटी जाने की बात कहकर अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच जाता था। पत्नी ने जब मोबाइल चेक किया तो हकीकत सामने आ गई। सिपाही की प्रेमिका से एक बेटी भी है। ननद और ननदोई भी परेशान करते थे। पीड़िता ने भोजीपुरा थाने में सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

fir.jpg
मुरादाबाद में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात है आरोपी

भोजीपुरा के एक ग्राम निवासी महिला ने बताया कि उनकी शादी 26 फरवरी 2023 को सीबीगंज के जौहरपुर निवासी अनुराग गुप्ता से हुई थी। उसके पति अनुराग गुप्ता पुलिस में है और मुरादाबाद में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात हैं। उसकी शादी विपक्षी के मामा कैलाश चंद्र गुप्ता ने करवाई थी। घर में सास-ससुर नहीं है। घर में ननदो की मौजूदगी बनी रहती थी। ननद डौली उर्फ कुसुम पत्नी राजू गुप्ता निवासी मिलक (रामपुर) और ननद मधु गुप्ता पत्नी विवेक निवासी पटपटागंज (बदायूं) का दखल रहता था। इन सब ने मिलकर उनका उत्पीड़न शुरू किया।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.