
बरेली। शिवज्ञान डिग्री कॉलेज के चेयरमैन शंकरलाल के बेटे आदित्य शंकर पर उनके पालतू पिटबुल ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के मदद से घायल को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
सीबीगंज के खलीलपुर रोड निवासी शिवज्ञान डिग्री कॉलेज के चेयरमैन शंकरलाल के बेटे 26 वर्षीय आदित्य शंकर गंगवार शिवज्ञान शिक्षा समिति के चेयरमैन हैं। आदित्य शंकर ने पिटबुल नस्ल का सफेद रंग का कुत्ता छह माह से पाल रखा था। सोमवार सुबह सात बजे आदित्य शंकर उसे टहलाने को निकले थे। इसी दौरान घटना हो गई।
आदित्य पिटबुल के सिर पर हाथ फेर रहे थे। इसी दौरान कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। उनके चेहरे से मांस नोंच लिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह कुत्ते के हमले से उन्हें छुड़ाया। आदित्य को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनके चेहरे की सर्जरी की है। परिजनों के मुताबिक घटना के बाद उन्होंने पिटबुल कुत्ते को ई.रिक्शा में डालकर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।
Updated on:
11 Nov 2024 08:43 pm
Published on:
11 Nov 2024 08:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
