कॉलेज जा रही थी छात्रा
कैंट इलाके की रहने वाली लड़की सीबी गंज स्थित पॉलीटेक्निक में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा है। छात्रा रोज की तरह बुधवार को कॉलेज जाने के लिए चांद बाबू के ऑटो में बैठ गई, लेकिन ऑटो चालक उसे अकेला पाकर अश्लील हरकतें करने लगा। उसके साथ छेड़छाड़ की और मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाई। छात्रा में जब ऑटो रोकने को कहा तो ऑटो चालक और तेज़ी से ऑटो चलाने लगा। इसके बाद छात्रा जोर जोर से चीखने चिल्लाने लगी। शोर सुनकर राहगीरों ने ऑटो को रोककर छात्रा को उसके चंगुल से बचाया। लोगों ने ऑटो चालक की जमकर पिटाई लगा कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिससे वो घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने कैंट थाने में ऑटो चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
ये भी पढ़ें- आगरा यूनिवर्सिटी की परीक्षा में नकल का खेल, रिवॉल्वर लगाकर युवक करा रहा था नकल, देखें वीडियो
अस्पताल में भर्ती घायल आरोपी
एसपी सिटी रोहित सिंह साजवान का कहना है कि छात्रा को ऑटो वाले ने अश्लील मूवी दिखाई और उसके साथ छेड़छाड़ की। उनका कहना है कि पीड़ित छात्रा की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही जिला अस्पताल में भर्ती ऑटो चालक का कहना है कि उसने छात्रा के साथ छेड़छाड़ नहीं की है उसे फंसाया जा रहा है।