scriptBollywood Actress Priyanka Chopra के नयनों को और कजरारे बनाएगा बरेली का सुरमा | Priyanka Chopra nic wedding news in hindi | Patrika News

Bollywood Actress Priyanka Chopra के नयनों को और कजरारे बनाएगा बरेली का सुरमा

locationबरेलीPublished: Dec 01, 2018 06:34:01 pm

Submitted by:

jitendra verma

बरेली की Desi Girl और Bollywood Actress Priyanka Chopra की शादी को यादगार बनाने के लिए उनके फैंस ने प्रियंका को बरेली का काजल और उनके होने वाले पति निक जोनस के लिए सुर्मा भेजा है

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा के नयनों को और कजरारा बनाएगा बरेली का सुरमा

बरेली।देशी गर्ल Priyanka Chopra दो दिसंबर को हॉलीवुड सिंगर Nick Jones के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। शादी के लिए चोपड़ा परिवार की तरफ से जमकर तैयारियां की गई है। वहीँ प्रियंका के शहर बरेली में भी उनके फैंस प्रियंका और निक की शादी को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते है। Priyanka Chopra के लिए बरेली से ख़ास काजल और निक के लिए सुर्मा भेजा गया है। परिवार से जुड़े लोगों की माने तो प्रियंका ने मेकअप लिस्ट में निक के लिए बरेली का सुर्मा और खुद के लिए बरेली का काजल शामिल किया है।
बरेली में गुजरा बचपन

Bollywood Actress Priyanka Chopra के स्वर्गीय पिता अशोक चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा की कर्मभूमि बरेली है। प्रियंका के पिता और मां प्रियंका के फिल्म इंडस्ट्रीज में आने से पहले बरेली के किला थाने क्षेत्र में कस्तूरी नाम से अपना अस्पताल चलाते थे। प्रियंका ने बरेली के आर्मी स्कूल से अपनी शुरुआती शिक्षा भी ली है। प्रियंका ने पहली बार कैमरे का सामना भी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में किया था। रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के मॉस कम्युनिकेशन विभाग में उनका इंटरव्यू रिकार्ड किया गया था।
पड़ोसियों को नहीं मिला न्योता

प्रियंका चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए बरेली के कुछ गिने चुने लोगों को ही कार्ड भेजा गया है। प्रियंका की शादी के लिए उनके पड़ोसियों को न्योता नहीं मिला है। प्रियंका की शादी पर मलूकपुर स्थित उनके घर पर सजावट भी नहीं की गई है। पड़ोसियों को प्रियंका की शादी की ख़ुशी तो है लेकिन शादी का न्योता न मिलने का मलाल भी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो