scriptप्रियंका चोपड़ा ने बरेली न पहुंच पाने पर वीडियो जारी कर बयां किया दर्द, विडियो में देखें | Priyanka Chopra reveals many secrets to her life in Video | Patrika News

प्रियंका चोपड़ा ने बरेली न पहुंच पाने पर वीडियो जारी कर बयां किया दर्द, विडियो में देखें

locationबरेलीPublished: Dec 25, 2017 02:19:22 pm

प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘मेरे प्यारे पापा ने घर के चारों ओर लोहे की सलाखें लगवा दी थी, क्योंकि बेटी बड़ी हो रही थी’

Priyanka Chopra

priyanka chopra

बरेली। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में रविवार को पहले दीक्षान्त समारोह का आयोजन किया गया। इस दीक्षान्त समारोह में फ़िल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को मानद उपाधि दी जानी थी, लेकिन मौसम खराब होने के कारण प्रियंका चोपड़ा समारोह में नहीं पहुंच पाईं। इस बीच दीक्षान्त समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने मेधावियों को डिग्री बांटी। प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो भेज कर दीक्षांत समारोह न पहुंच पाने का अफसोस जताया और यूनिवर्सटी की मानद उपाधि को कबूल किया। इसके साथ ही उन्होंने जल्द बरेली आने की बात भी कही।
प्रियंका ने भेजा वीडियो
बरेली आने के लिए प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क से दिल्ली पहुंची थी, लेकिन मौसम खराब होने के कारण अभी तक एटीसी ने उन्हें उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी। इसकी जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर दी है। बाद में प्रियंका ने यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉक्टर केशव अग्रवाल को वीडियो भी भेजा। जिसको समारोह हॉल में दिखाया गया।
https://twitter.com/priyankachopra/status/944881268289708032?ref_src=twsrc%5Etfw
बरेली की यादों को किया ताजा
वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने बरेली न पहुंच पाने का अफसोस जताया और मानद उपाधि को स्वीकार करते हुए जल्द बरेली आने का वायदा भी किया। उन्होंने यूनिवर्सिटी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि इस उपाधि से उनका बरेली से रिश्ता और मजबूत हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने बरेली में बिताए अपने गुजरे दिनों को भी याद किया। जिसमें उन्होंने आर्मी स्कूल, सेंट मारिया, बटलर का पान, चमन की चाट, कीप्स का मिल्क शेक और बीआई बाजार की जलेबी का भी जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके मकान पर पिता जी ने जाल लगवा दिए थे क्योंकि बेटी बड़ी हो रही थी।
 

बरेली वाले हुए निराश
खराब मौसम होने की वजह से प्रियंका चोपड़ा बरेली नहीं आ पाई। जिससे प्रियंका चोपड़ा के फैंस को काफी निराशा का सामना करना पड़ा। सुबह से लोग प्रियंका चोपड़ा के आने का इंतजार कर रहे थे और हर कोई उनसे मिलने को बेताब था, लेकिन जब फैंस को सूचना मिली कि प्रियंका चोपड़ा नही आ रही है तो उन्हें निराशा का सामना करना पड़ा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो