बरेली

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी एक बार फिर कैंसिल

चार साल पहले भी प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी बरेली की एक फैमली में तय हुई थी लेकिन वो रिश्ता टूट गया था

बरेलीMay 05, 2019 / 12:43 pm

jitendra verma

बरेली। बॉलीवुड की स्टार बरेली की प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी एक बार फिर टूट गई है। चार साल पहले भी प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी बरेली की एक फैमली में तय हुई थी लेकिन वो रिश्ता टूट गया था जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी वाराणसी की इशिता से तय हुई थी और अब ये रिश्ता भी टूट गया है। प्रियंका की माँ मधु चोपड़ा ने इस बात को कंफर्म किया है।
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ का पहला रिश्ता 2015 में बरेली की आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले एक कारोबारी के यहाँ तय हुआ था। दिल्ली में कुछ रस्में होने के बाद सिद्धार्थ अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ बरेली आए थे। तय हुआ था कि गोवा में बड़ी धूमधाम से शादी की जाएगी। लेकिन शादी के कार्ड छपने के पहले ही इस रिश्ते में खटास आ गई और प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी टूट गई। जिसके बाद उनका रिश्ता वाराणसी की इशिता के साथ तय हुआ था। रोका की रस्म भी हो चुकी थी और सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी अप्रैल में होने वाली थी, लेकिन अचानक से उनकी शादी टल गई।
इशिता का परिवार भी मुंबई में रहता है और भाई की शादी के लिए प्रियंका चोपड़ा भी विदेश से मुंबई पहुंच चुकी थी। लेकिन इस बार भी यह रिश्ता नहीं हो पाया। ऐसा कहा जा रहा था कि शादी टलने की वजह सिद्धार्थ की मंगेतर इशिता की अचानक होने वाली सर्जरी है। इशिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी और सिद्धार्थ की रोका सेरेमनी की फोटो भी हटा ली है। इसके अलावा सिद्धार्थ के साथ की तस्वीरों को भी हटा लिया है। सिद्धार्थ चोपड़ा और इशिता की रोका सेरेमनी 27 फरवरी को हुई थी। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने सेरेमनी की फोटो भी शेयर की थी।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.