script

नए साल में निक जोनस के साथ बरेली आएंगी प्रियंका, तैयारियां शुरू

locationबरेलीPublished: Dec 28, 2018 11:35:23 am

Submitted by:

jitendra verma

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और मां मधु चोपड़ा के साथ नवरात्रि में बरेली आएंगी।

बरेली। अभी हाल में ही हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधी फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नए साल में बरेली आएंगी। प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और मां मधु चोपड़ा के साथ नवरात्रि में बरेली आएंगी। प्रियंका के बरेली आगमन को लेकर कुंवरपुर में उनके मकान में रंगाई पुताई का काम शुरू हो गया है। प्रियंका चोपड़ा के मकान की देख रेख करने वाले परमेश्वर राय पांडे ने बताया कि मधु चोपड़ा ने उनसे घर को सजाने संवारने को कहा है। घर में प्रियंका की पुरानी यादों को हूबहू रखा जाएगा।
सिटी स्टेशन के सामने है घर

मिस वर्ड का खिताब जीतने के पहले प्रियंका चोपड़ा अपने पिता कर्नल अशोक चोपड़ा और मां मधु चोपड़ा के साथ बरेली में रहती थी। प्रियंका का घर सिटी स्टेशन के सामने कुंवरपुर मोहल्ले में है। उनके पिता कस्तूरी क्लिनिक के नाम से यहाँ पर अस्पताल चलाते थे। मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा जब बॉलीवुड में गई तो पूरा परिवार मुंबई में शिफ्ट हो गया। तंब से प्रियंका चोपड़ा एक बार ही बरेली आई हैं।
हैड़ाखान मंदिर जाएंगी प्रियंका

प्रियंका गांधी का परिवार रानीखेत के हैड़ाखान मंदिर जाएगा। इस मंदिर में प्रियंका चोपड़ा के परिवार की आस्था है और मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा इस मंदिर में जाती रहीं है। अब शादी के बाद भी प्रियंका चोपड़ा अपने पति के साथ इस मंदिर में जाएंगी जिसके लिए वो बरेली भी आएंगी।

ट्रेंडिंग वीडियो