scriptयूपी में सरेआम महिला पर हमला,काट दी नाक | publicly Cut nose of woman in up | Patrika News

यूपी में सरेआम महिला पर हमला,काट दी नाक

locationबरेलीPublished: Jun 05, 2019 09:39:30 am

Submitted by:

jitendra verma

गंभीर हालत में महिला अस्पताल में भर्ती

बरेली। महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को लेकर भले ही प्रदेश सरकार सख्त कार्रवाई की बात करती हो लेकिन महिलाओं के साथ होने वाले अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बरेली के प्रेमनगर इलाके का है जहाँ पर एक महिला पर हमला कर बदमाश ने उसकी सरेआम नाक काट दी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जिस बदमाश ने महिला पर हमला कर उसकी नाक काटी है उसका महिला से विवाद चल रहा है जिसके कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें

शादी के दूसरे दिन पति के मोबाइल पर आया वीडियो जिमसें पत्नी निर्वस्त्र थी और इसके बाद.…..

रास्ते में किया हमला

रिसौला चौधरी की रहने वाली सुनीता देवी अपनी मां को लेने बड़े डाकखाने गई थी। रास्ते में प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक बदमाश ने सुनीता देवी पर हमला कर दिया। बदमाश ने सुनीता देवी की नाक काट ली और फरार हो गया। महिला खून से लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गई। मौके पर पहुची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वही पुलिस ने प्रेमनगर थाने में एफआईआर दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें

देव स्थान पर मीट खा रहे मजदूरों की जमकर पिटाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मुकदमा हुआ दर्ज

इस मामले में एसपी सिटी अभिनंदन सिंह का कहना है कि बदमाश के हमले में महिला की नाक पर गंभीर चोट आई है। जिस व्यक्ति ने महिला पर हमला किया है उसका महिला के साथ पुराना विवाद चल रहा है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो