scriptराहुल और प्रियंका को अपने धर्म का नहीं पता, भारत की नागरिकता ग्रहण करें- साध्वी प्राची | Rahul and Priyanka do not know their religion, take citizenship | Patrika News

राहुल और प्रियंका को अपने धर्म का नहीं पता, भारत की नागरिकता ग्रहण करें- साध्वी प्राची

locationबरेलीPublished: Dec 17, 2019 06:33:40 pm

Submitted by:

jitendra verma

बरेली पहुंची साध्वी प्राची ने नागरिकता संशोधन बिल का समर्थन करते हुए कहा कि लोगों को इस बिल का समर्थन करना चाहिए।

राहुल और प्रियंका को अपने धर्म का नहीं पता, भारत की नागरिकता ग्रहण करें- साध्वी प्राची

राहुल और प्रियंका को अपने धर्म का नहीं पता, भारत की नागरिकता ग्रहण करें- साध्वी प्राची

बरेली। विहिप की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने नागरिकता संशोधन एक्ट के बाद हुई हिंसा पर बयान देते हुए कहा कि जेनएयू और एएमयू जैसी यूनिवर्सिटी में शिक्षा नहीं दी जा रही है बल्कि यहाँ पर जेहादी तैयार किए जा रहे हैं इस लिए इन्हे बंद कर देना चाहिए। उन्होंने नेहरू खानदान पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि नेहरू खानदान को तो विरोध करना है, पहले बीज बोयेंगे, फिर खाद पानी देंगे, फिर पेड़ बढ़ेगा, फिर उसे काटने के लिए धरने प्रदर्शन करेंगे, इस खानदान की यही मंशा है। उन्होंने राहुल और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल और प्रियंका को ये नहीं पता कि उनकी ब्रीड क्या है। वो हिन्दू, मुस्लिम, सिख या ईसाई है। इनको विरोध नही करना चाहिए बल्कि मोदी जी को प्रणाम करके राहुल और प्रियंका को हिंदुस्तान की नागरिकता ले लेना चाहिए। बरेली पहुंची साध्वी प्राची ने नागरिकता संशोधन बिल का समर्थन करते हुए कहा कि लोगों को इस बिल का समर्थन करना चाहिए और सरकार ने एक बड़ा काम किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो