रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म का प्रमोशन करने बरेली पहुंचे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट, देखने उमड़े हजारों लोग
बरेलीPublished: Jul 22, 2023 05:49:10 pm
बरेली। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का प्रमोशन करने शनिवार को मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट बरेली पहुंचे। झुमका तिराहे पर उन्हें देखने के लिए हजारों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने हाथ उठाकर अपने फैंस का अभिवादन किया। फिल्म देखने की अपील की।
बरेली के झुमके पर फिल्माया गया है व्हाट्स झुमका गाना मेरा साया फिल्म का गाना झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में काफी मशहूर हो चुका है। इसके बाद ही परसाखेड़ा तिराहे पर झुमका लगाया गया था। अब रॉकी रानी की प्रेम कहानी में व्हाट्स झुमका गाना रिलीज किया गया है। इस गाने को जोनिता गांधी और अर्जित सिंह ने आवाज दी है। इस वजह से फिल्म का प्रमोशन करने के लिए दोनों मशहूर अभिनेता बरेली पहुंचे थे।