scriptRare Harlequin baby born in Bareilly, know why the child is special | बरेली में जन्मा दुर्लभ हार्लेक्विन बेबी, जानें क्यों खास है बच्चा | Patrika News

बरेली में जन्मा दुर्लभ हार्लेक्विन बेबी, जानें क्यों खास है बच्चा

locationबरेलीPublished: Sep 02, 2023 02:00:53 pm

Submitted by:

Avanish Pandey

बरेली। बहेड़ी में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दुर्लभ अनुवांशिक विकार (हार्लेक्विन इक्थियोसिस) से पीड़ित बच्चे का जन्म हुआ। बच्चा तीन दिन बाद भी जिंदा है। डॉक्टरों ने बीमारी की वजह पता करने के लिए स्किन बायोप्सी और केरिया टाइमिन जांच के लिए सैंपल लिया है।

baby.jpg
बच्चे का शरीर पूरी तरह सफेद था

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। बुधवार देर रात महिला ने नार्मल डिलीवरी से एक शिशु को जन्म दिया। बच्चे का शरीर पूरी तरह सफेद था। त्वचा जगह-जगह से फटी हुई थी। आंखे भी बड़ी-बड़ी थीं। डॉक्टर के मुताबिक, ऐसे जन्मे बच्चों को हार्लेक्विन इक्थियोसिस बेबी कहा जाता है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.