scriptलाखों की कीमत का दुर्लभ प्रजाति का सांप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार | rare snake worth millions found, four smugglers arrested | Patrika News

लाखों की कीमत का दुर्लभ प्रजाति का सांप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

locationबरेलीPublished: Feb 24, 2020 07:58:04 pm

Submitted by:

jitendra verma

तस्कर सांप को बेचने के लिए नेपाल जा रहे थे।

लाखों की कीमत का दुर्लभ प्रजाति का सांप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

लाखों की कीमत का दुर्लभ प्रजाति का सांप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

बरेली। बहेड़ी पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से दुर्लभ प्रजाति का दोमुंहा सांप बरामद किया है। पुलिस ने सांप को ले जा रहे चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। बरामद सांप की कीमत 10 लाख रूपये बताई जा रही है। तस्कर सांप को बेचने के लिए नेपाल जा रहे थे।
सीओ बहेड़ी रामानंद राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बस अड्डे के पास चेकिंग के दौरान एक दुर्लभ प्रजाति का सांप बरामद हुआ है। इस सांप से कीमती दवाओं का निर्माण किया जाता है। तस्कर मोनिश, इस्तियाक, मेहरवान और अखलाख इसे बेचने के लिए नेपाल ले जा रहे थे जिन्हे रास्ते में पकड़ा गया है। गिरफ्त में आए तीन तस्कर बरेली के जबकि एक तस्कर मुरादाबाद का रहने वाला है। इस सांप की कीमत तस्करों ने 10 लाख बताई है। चारों के खिलाफ भारतीय वन्य जीव सरंक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस पूरे रैकेट का पता लगाने में जुट गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो