scriptबीजेपी की पहली सूची जारी, रुहेलखंड में इन्हे मिला मौका | Release of BJP's first list for loksabha election | Patrika News
बरेली

बीजेपी की पहली सूची जारी, रुहेलखंड में इन्हे मिला मौका

शाजहांपुर की सांसद कृष्णा राज का टिकट कटा

बरेलीMar 21, 2019 / 10:05 pm

jitendra verma

बरेली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। बरेली जिले की दोनों लोकसभा सीट पर मौजूदा सांसदों को ही भाजपा ने एक बार फिर से प्रत्याशी बनाया है। बरेली से केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार तो आंवला से धर्मेन्द्र कश्यप को एक बार फिर प्रत्याशी बनाया गया है। शाजहाँपुर की सांसद कृष्णा राज का टिकट कट गया है उनकी जगह अरुण सागर को प्रत्याशी बनाया गया है। बदायूं से स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्र मौर्या को प्रत्याशी बनाया गया है। पीलीभीत से मेनका गांधी का टिकट अभी रोका गया है।उनकी जगह पर वरुण गांधी के चुनाव लड़ने की संभावना है।
शाजहाँपुर का टिकट कटा

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। बरेली मण्डल की पांच लोकसभा सीट में से चार पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। बरेली और आंवला पर मौजूदा सांसदों को ही भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है जबकि शाजहाँपुर की सांसद और केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज का टिकट काट दिया गया है उनकी जगह अरुण सागर पर भाजपा ने दांव खेला है। बदायूं में धर्मेन्द्र यादव को टक्कर देने के लिए बीजेपी ने स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य को चुनाव मैदान में उतारा है।पीलीभीत से अभी टिकट की घोषणा नहीं की गई है। यहां से मेनका गांधी सांसद है। बताया जा रहा है कि इस बार पीलीभीत से मेनका गांधी के बेटे वरुण गांधी चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।
संतोष को फिर मौका

बरेली के सांसद और केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को भाजपा ने नौंवी बार चुनावी मैदान में उतारा है।इसके पहले संतोष गंगवार आठ बार बरेली से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके है और सात बार उन्हें जीत हासिल हुई है। आंवला से धर्मेन्द्र कश्यप पर एक बार फिर बीजेपी ने भरोसा जताया है। धर्मेन्द्र कश्यप जमीनी नेता है और वो तीसरी बार लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। इसके पहले वो 2009 में सपा के टिकट से चुनाव लड़े थे और उन्होने मेनका गांधी को कड़ी टक्कर दी थी लेकिन जीत हासिल नहीं हुई थी उसके बाद 2014 में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया और बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ कर लोकसभा पहुँचे।

Home / Bareilly / बीजेपी की पहली सूची जारी, रुहेलखंड में इन्हे मिला मौका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो