scriptअपने कर्मों का फल भुगत रहे हैं आजम खान- साध्वी प्राची | Sadhvi Prachi's big statement on Azam Khan | Patrika News

अपने कर्मों का फल भुगत रहे हैं आजम खान- साध्वी प्राची

locationबरेलीPublished: Mar 08, 2020 11:08:32 am

Submitted by:

jitendra verma

उन्होंने कहा कि मेरी रीढ़ की हड्डी तुड़वाई थी आजम खान ने तब कौन सा लोकतंत्र था जो अब वो संविधान की दुहाई दे रहे हैं

अपने कर्मों का फल भुगत रहे हैं आजम खान- साध्वी प्राची

अपने कर्मों का फल भुगत रहे हैं आजम खान- साध्वी प्राची

बरेली। आजम खान अपने कर्मों का फल भुगत रहे हैं, उन्होंने सपा सरकार में मेरे ऊपर बहुत अत्याचार करवाया ऐसा कहना है विश्व हिन्दू परिषद की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची का। महिला दिवस की पूर्व संध्या पर बरेली पहुंची साध्वी प्राची ने आजम खान पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जब सपा सरकार थी तो आजम खान ने कहा था कि साध्वी प्राची को प्रज्ञा ठाकुर बना दो तब क्या लोकतंत्र था इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि मेरी रीढ़ की हड्डी तुड़वाई थी आजम खान ने तब कौन सा लोकतंत्र था जो अब वो संविधान की दुहाई दे रहे हैं और आजम खान को उनके कर्मों का फल मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी को नष्ट कर देना चाहिए। हिन्दुस्तान में सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह के नाम की यूनिवर्सिटी होनी चाहिए जौहर के नाम की नहीं।
सरकार करे कार्रवाई
महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम में पहुंची साध्वी प्राची ने दिल्ली में हुए दंगे पर कहा कि अभी तो दिल्ली के अंदर केवल शुरुआत हुई है। ये ग्रह युद्ध जैसी स्थिति बना रहे हैं उस पर हमें सचेत और सावधान होना चाहिए और सरकार को संज्ञान में लेकर कार्यवाही करनी चाहिए।
दो बच्चों का आएगा कानून
साध्वी प्राची ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि आप लोगो को खुशखबरी दे रही हूँ। उत्तर प्रदेश में जल्द ही योगी जी 2 बच्चो का कानून लाने वाले हैं। योगी जी उत्तर प्रदेश में अच्छा काम कर रहे है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो