scriptचुनाव के पहले समाजवादी पार्टी को लगा बड़ा झटका, जिला पंचायत अध्यक्ष बीजेपी में शामिल | Samajwadi Party faces big blow, district panchayat president joins BJP | Patrika News

चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी को लगा बड़ा झटका, जिला पंचायत अध्यक्ष बीजेपी में शामिल

locationबरेलीPublished: Apr 02, 2019 06:30:48 pm

Submitted by:

jitendra verma

संतोष गंगवार के नामांकन जुलूस में हुए शामिल

sanjay singh

समाजवादी पार्टी को लगा बड़ा झटका, जिला पंचायत अध्यक्ष बीजेपी में शामिल

बरेलीलोकसभा चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। सपा नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह समाजवादी पार्टी छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है। संजय सिंह को आगरा में ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत और संगठन मंत्री भवानी सिंह ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई। संजय सिंह के पहले सपा के वरिष्ठ नेता और तीन बार के सांसद कुंवर सर्वराज सिंह भी समाजवादी पार्टी का दामन छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। बीजेपी में शामिल होने के बाद आज संजय सिंह संतोष गंगवार के रोड शो में शामिल हुए।
संजय सिंह आत्मा से समाजवादी

संजय सिंह के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव का कहना है कि भाजपा जांच के नाम पर ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्यों को डरा रही है और दबाव बना कर नेताओं को भाजपा में शामिल किया जा रहा है। संजय सिंह को भी दबाव बना कर बीजेपी में शामिल किया गया है लेकिन संजय सिंह आत्मा से समाजवादी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो