scriptधर्म परिवर्तन करने वाली सपा नेत्री का पति आया सामने, किया बड़ा खुलासा | Samajwadi Party leader Mamta Pandey husband on changed religion Video | Patrika News

धर्म परिवर्तन करने वाली सपा नेत्री का पति आया सामने, किया बड़ा खुलासा

locationबरेलीPublished: Oct 25, 2017 08:01:49 am

धर्म परिवर्तन करने वाली सपा नेत्री के पति ने चुप्पी तोड़ दी है, सपा नेत्री के पति ने धर्म परिवर्तन करने की वजह का खुलासा किया है, देखें वीडियो।

Mamta Pandey Saba Khan
बरेली। नगर पंचायत सिरौली की चेयरमैन ममता पांडे ने हिन्दू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपनाने की बात कह राजनैतिक माहौल गरमा दिया है। ममता पांडे ने एक वीडियो जारी कर बताया था कि उन्होंने अपना नाम सबा खान रख लिया है। ममता पांडे ने वीडियो जारी कर इस्लाम धर्म अपनाने की जानकारी दी। ममता पांडे ने अपने ससुरालीजनों पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा था कि ससुरालीजनों के उत्पीड़न से तंग आकर इस्लाम धर्म अपनाया है। इसके साथ ही ममता पांडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिपंल यादव से मदद की गुहार लगाई। इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है। ममता पांडे के पति सुरेश पांडे ने चुप्पी तोड़ दी है। सुरेश पांडे ने ममता पांडे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

नकदी और जेवर लेकर भागी

ममता पांडेय उर्फ सबा खान के पति सुरेश पांडेय का कहना है कि उनकी पत्नी ने उन्हें धोखा दिया है। उन्होंने बताया कि दो साल पहले उनकी पत्नी ममता पांडेय 30 लाख रुपए के जेवर लेकर भाग गई थी और तब से घर नहीं आई। उन्होंने बताया कि उनकी शादी को 21 साल हो गए हैं और दो बेटे हैं जिनकी शादी हो चुकी है। ममता के बैंक एकाउंट में करीब 40 लाख रुपए हैं। उनके पति का कहना है कि अब चुनाव आने वाले हैं जिस वजह से राजनीतिक षडयंत्र के तहत ये सब जाल बुना गया है।
संबंधित खबर: सपा नेत्री ममता पांडे ने किया धर्म परिवर्तन, बन गईं सबा खान

क्या है मामला

बता दें कि ममता पांडेय पांच वर्ष पहले सिरौली से नगर पंचायत चेयरमैन चुनी गईं। उनका आरोप है कि उनके परिवार वाले लगातार उन पर अनैतिक कार्य करने के लिए दबाव बनाते रहे हैं। ममता का कहना है कि पति से आहत होकर एक साल पहले अपना घर छोड़ दिया और बरेली जाकर किराए के मकान में रहने लगी लेकिन उनके घर वाले उसे प्रताणित करते रहे और उनको घर में बंधक बना कर रखा गया। ममता का कहना है कि उनके पास उत्पीड़न के सारे सबूत हैं। इन्हीं सब से तंग आकर उन्होंने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया है।

पद का दुरप्रयोग करना चाहते थे पति

ममता पांडे ने वीडियो जारी कर आऱोप लगया है कि उनके चेयरमैन बनने के बाद से ही पति उन पर गलत काम करने के लिए जोर देते थे लेकिन जब उन्होंने ऐसा नहीं किया तो पति ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। घर वालों से तंग आकर उन्होंने घर छोड़ दिया और इस्लाम धर्म कबूल कर लिया।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से लगाई मदद की गुहार

ममता पांडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही मुलायम सिंह यादव , अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, डिम्पल यादव और पूरी समाजवादी पार्टी से मदद की गुहार लगाई है। ममता पांडे का कहना है कि डिंपल यादव महिला होने के नाते उनके दर्द को जरूर समझेंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो