scriptएयरपोर्ट पर अखिलेश को रोके जाने पर सपाईयों में आक्रोश, कर दिया बड़ा एलान | Samajwadi Party made big announcement after Akhilesh Yadav was stopped | Patrika News

एयरपोर्ट पर अखिलेश को रोके जाने पर सपाईयों में आक्रोश, कर दिया बड़ा एलान

locationबरेलीPublished: Feb 12, 2019 02:36:22 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

सपा प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात है।

Samajwadi Party made big announcement after Akhilesh Yadav was stopped

एयरपोर्ट पर अखिलेश को रोके जाने पर सपाईयों में आक्रोश, कर दिया बड़ा एलान

बरेली। प्रयागराज जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर रोके जाने के बाद समाजवादी पार्टी आक्रोशित है और समाजवादी पार्टी ने सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर कर धरना प्रदर्शन करने का एलान किया है। बरेली में पत्रकारों से बात करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता पूर्व मंत्री अताउर्रहमान ने कहा कि भाजपा अखिलेश यादव की लोकप्रियता और गठबंधन से घबराई हुई है।
इमरजेंसी जैसे हालात

सपा प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात है। सरकार का अंत तय है इस लिए ऐसी हरकत कर रही है। ये प्रदेश की जनता का अपमान है। उन्होंने कहा कि सरकार को हिला देंगे और इस मामले को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक 2019 में भाजपा का सफाया नहीं हो जाता तब तक समाजवादी पार्टी सड़क पर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव में गठबंधन प्रदेश की 80 सीट में से 78 पर जीत दर्ज करेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो