scriptउत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की नजर अब पिछड़ों पर | Samajwadi Party's focus on backward castes for victory in Lok Sabha | Patrika News

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की नजर अब पिछड़ों पर

locationबरेलीPublished: Dec 06, 2018 01:40:49 pm

Submitted by:

jitendra verma

यादव छोड़ अन्य पिछड़ी जातियों के लोगों से किया जाएगा संपर्क, अखिलेश यादव ने हर जिले से पिछड़ी जाति के नेताओं की मांगी सूची

बरेली।अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। पिछले चुनाव में सभी जाति वर्ग का वोट हासिल कर भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 73 सीटों पर कब्जा जमा कर केंद्र में बहुमत की सरकार बनाई थी। उत्तर प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा सीट जीतने के लिए इस बार समाजवादी का भी फोकस विभिन्न पिछड़ी जातियों पर है। जिसके लिए समाजवादी पार्टी हर विधानसभा क्षेत्र में पिछड़ी जातियों को लुभाने के लिए जन सम्पर्क अभियान करेगी और इस अभियान को सफल बनाने के लिए लखनऊ से सभी विधानसभा क्षेत्रों से 15-15 पिछड़ी जातियों के नेताओं की सूची मांगी गई है।
इन जातियों पर फोकस

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष को पत्र भेज कर पिछड़े वर्ग के प्रभावशाली नेताओं की सूची आठ दिसंबर तक भेजने के निर्देश दिए है। पत्र में बताया गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा 15 दिसंबर के तुरंत बाद प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ 10 से 15 दिन का कार्यक्रम घोषित किए जाने की सम्भावना है। इस कार्यक्रम में संबंधित विधानसभा क्षेत्र के ही पिछड़े वर्ग के प्रमुख वक्ता नेता / पदाधिकारी विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर कार्यक्रम को पूरा कराएंगे। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पिछड़े वर्गों ( जो उस क्षेत्र में बाहुल्य हो ) जैसे निषाद, कश्यप, बिन्द, पाल, विश्वकर्मा, मौर्य, राजभर, चौहान, लोधी, प्रजापति, कुर्मी, जाट, गुर्जर आदि शामिल होंगे।
भाजपा को मिली थी बड़ी सफलता

पिछली बार के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने हर जाति वर्ग पर फोकस किया था। जिसका नतीजा यह हुआ कि भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में विशाल जनादेश मिला था। भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 80 में से 73 सीटों पर कब्जा जमाया था। प्रदेश में सिर्फ गांधी परिवार और यादव परिवार ही चुनाव जीत पाया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो