scriptसावन के अंतिम सोमवार पर उमड़ी शिवभक्तों की भीड़- देखें वीडियो | Shiv devotees performed puja on last mondaay of sawan | Patrika News

सावन के अंतिम सोमवार पर उमड़ी शिवभक्तों की भीड़- देखें वीडियो

locationबरेलीPublished: Aug 12, 2019 05:28:39 pm

Submitted by:

jitendra verma

शहर के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लम्बी लम्बी कतारें लगी हुई है

Shiv devotees performed puja on last mondaay of sawan

सावन के अंतिम सोमवार पर उमड़ी शिवभक्तों की भीड़- देखें वीडियो

बरेली। सावन के अंतिम सोमवार पर नाथ नगरी बरेली में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लम्बी लम्बी कतारें लगी हुई है। शिव भक्त मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा अर्चना कर रहे हैं। नाथ नगरी जलाभिषेक सेवा समिति ने सावन के अंतिम सोमवार को पशुपतिनाथ मंदिर में सामूहिक जलाभिषेक किया इस अवसर पर मंदिर में सामूहिक आरती का आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।
बड़ी संख्या में पहुंचे कांवड़िए

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए बड़ी तादाद में कांवड़िएं भी हरिद्वार और कछला गंगा घाट से गंगा जल लेकर बरेली पहुंचे और विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया। इस दौरान सड़कों पर भी केसरिया सैलाब नजर आया।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सावन का अंतिम सोमवार और बकरीद एक साथ होने पर पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए थे। मंदिरों के साथ ही कांवड़ियों के मार्ग पर भी पुलिस की तैनाती की गई है। इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस कड़ी चौकसी बरत रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो