scriptVideo:सरकार के खिलाफ शिवपाल की पार्टी के शक्ति प्रदर्शन में उमड़ी भीड़ | Shivpal Yadav's party protested against the government | Patrika News

Video:सरकार के खिलाफ शिवपाल की पार्टी के शक्ति प्रदर्शन में उमड़ी भीड़

locationबरेलीPublished: Feb 06, 2019 04:23:08 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

धरना प्रदर्शन के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने राज्यपाल को सम्बोधित 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी दिया।

Shivpal Yadav's party protested against the government

Video:सरकार के खिलाफ शिवपाल के शक्ति प्रदर्शन में उमड़ी भीड़, सपाई हुए हैरान

बरेली। शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने बुधवार को सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। पार्टी गठन के बाद पहली बार बरेली में आयोजित धरना प्रदर्शन में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने अपनी ताकत भी दिखाई। धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बड़ी तादात में कार्यकर्ता सेठ दामोदर स्वरूप पार्क पहुंचे जहाँ पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। धरना प्रदर्शन के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने राज्यपाल को सम्बोधित 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी दिया।
लोगों में भय का माहौल

प्रसपा का कहना है कि इस समय देश और प्रदेश विषम परस्थितियों से गुजर रहा है। देश का किसान, नौजवान, मुसलमान हताश निराश और भय के माहौल में जी रहा है। महिलाओं का शोषण और उत्पीड़न इस समय चरम पर है। क़ानून व्यवस्था बदहाल है। लूट, हत्या ,फिरौती, रंगदारी एवं अवैध खनन में शामिल माफिया और अपराधी सरकारी संरक्षण में खुले आम घूम रहे हैं। ऐसी परस्थितियों में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
ये रखी प्रमुख मांगे

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन भी दिया जिसमे मांग की गई है कि आवारा पशुओं आतंक से लोगों को बचाया जाए। बिजली विभाग द्वारा बढ़े हुए बिल भेजे जा रहे हैं और निर्दोष लोगों को जेल भेजा जा रहा है इस पर रोक लगाई जाए। पुरानी पेंशन बहाल की जाए। बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए या बेरोजगारी भत्ता मिले। व्यापारी हित के लिए इंस्पेक्टर राज को खत्म किया जाए। किसानों का कर्ज माफ़ हो और उनका गन्ना भुगतान किया जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो