scriptShuttering from Qutub Khana bridge fell on contractor, admitted to hos | ठेकेदार पर गिरी कुतुबखाना पुल से शटरिंग, गंभीर हालत में कराया अस्पताल में भर्ती | Patrika News

ठेकेदार पर गिरी कुतुबखाना पुल से शटरिंग, गंभीर हालत में कराया अस्पताल में भर्ती

locationबरेलीPublished: Sep 22, 2023 09:37:57 pm

Submitted by:

Avanish Pandey

बरेली। कुतुबखाना पुल से शटरिंग एक ठेकेदार के ऊपर गिर गया। गंभीर हालत में घायल को मार्केट के लोगों ने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां उसका आईसीयू में उपचार चल रहा है। परिजनों ने पुल पर चल रहे कार्य को लेकर लापरवाही का आरोप लगाया है।

haadsaa.jpg
सामान खरीदने मार्केट में आए थे ठेकेदार

निजी अस्पताल में मौजूद प्रेमनगर के भूड़ निवासी बीना सक्सेना ने बताया कि उनके पति 55 वर्षीय सुधीर कुमार पुत्र प्रकाश चंद्र मकान बनवाने का ठेका लेते है। वह ठेकेदारी के काम से सामान खरीदने के लिए शुक्रवार को मार्केट गए थे। मार्केट के व्यापारियों से जानकारी मिली कि उनके ऊपर कुतुबखाना पुल से किसी कारण शटरिंग गिर गया। वह मौके पर गंभीर हालत में बेहोश हो गए। यह देख मार्केट में हड़कंप मच गया। मजदूरों ने काम रोक दिया। कुछ ही देर में भीड़ जुट गई।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.