scriptLoksabha Election 2019: यहां पर अभी तय नहीं गठबन्धन से कौन होगा मैदान में | Sp Bsp Alliance candidate is not declared on these seat | Patrika News

Loksabha Election 2019: यहां पर अभी तय नहीं गठबन्धन से कौन होगा मैदान में

locationबरेलीPublished: Mar 18, 2019 10:34:23 am

Submitted by:

jitendra verma

भाजपा के दोनों मौजूदा सांसद धुआंधार प्रचार में जुटे हैं वहीं कांग्रेस, सपा और बसपा के लिए तो सबसे बड़ी चुनौती प्रत्याशी चयन है।

बरेली। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दल जोर शोर से तैयारियों में जुटे हुए है। अभी तक जिले की दोनों लोकसभा सीट पर किसी भी दल ने प्रत्याशी तय नहीं किए है। माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर अपने दोनों सांसदों को चुनाव मैदान में उतारेगी।भाजपा के दोनों मौजूदा सांसद धुआंधार प्रचार में जुटे हैं वहीं कांग्रेस, सपा और बसपा के लिए तो सबसे बड़ी चुनौती प्रत्याशी चयन है। चुनाव की घोषणा के बाद जहां एक एक दिन महत्वपूर्ण है वहीं विपक्षी दल तो प्रत्याशी ही तय नहीं कर पा रहे हैं, चुनाव प्रचार तो उसके बाद की बात है। बरेली लोकसभा सीट गठबन्धन के बाद सपा के खाते में आई है और समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी उतारने के पहले जिले के सभी नेताओं को लखनऊ तलब किया जहां पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी नेताओं से बात कर उनकी बात सुनी लेकिन प्रत्याशी की घोषणा नहीं हो पाई।
अभी तय नहीं हुआ गठबन्धन का प्रत्याशी

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बैठक में जिले के सभी प्रमुख नेता पहुँचे जिनसे एक एक कर दावेदारों के बारे में पूछताछ की गई। सभी नेता अपने अपने दावेदार का दम भरते नजर आए। किसी ने स्थानीय तो किसी ने बाहरी नेता पर जोर लगाया। धार्मिक और जातिगत आधार पर भी प्रत्याशियों को लेकर मंथन हुआ। चर्चा है कि एक कांग्रेसी नेता सपा के सम्पर्क में है तो एक सपा नेता कांग्रेस से सम्पर्क कर रहे हैं। फिलहाल लखनऊ में हुई बैठक में प्रत्याशी को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया।
आंवला में बसपा को लड़ाना है प्रत्याशी

आंवला लोकसभा सीट बसपा के खाते में है।बसपा इस सीट पर एक बार भी चुनाव नहीं जीती है यहां पर खाता खोलने के लिए बसपा किसी दमदार प्रत्याशी की तलाश कर रही है। पूर्वांचल के एक बड़े नेता की भी आंवला लोकसभा सीट पर नजर है। फिलहाल यहां पर कौन बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे फिलहाल अभी ये तय नहीं हो पाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो