scriptसपा-बसपा गठबंधन : जानिए रुहेलखंड में कौन कहाँ से लड़ सकता है लोकसभा चुनाव | sp-bsp seat distribution in ruhelkhand for loksabha chunav | Patrika News
बरेली

सपा-बसपा गठबंधन : जानिए रुहेलखंड में कौन कहाँ से लड़ सकता है लोकसभा चुनाव

समाजवादी पार्टी चार पर चुनाव लड़ सकती है तो बसपा शाजहांपुर से अपना प्रत्याशी उतारेगी।

बरेलीJan 06, 2019 / 10:24 am

jitendra verma

बरेली। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को रोकने के लिए विपक्षी दल गठबंधन का एलान कर सकते है। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाजवादी पार्टी और आरएलडी का गठबंधन होना तय माना जा रहा है। सपा और बसपा का प्रदेश की 37-37 सीट पर चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। कयास लगाए जाए रहे हैं कि 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में जो दल जिस सीट पर दूसरे नंबर पर था उस सीट पर उसी पार्टी का प्रत्याशी उतारा जाएगा। इस हिसाब से मंडल की पांच लोकसभा सीट में से समाजवादी पार्टी चार पर चुनाव लड़ सकती है तो बसपा शाजहांपुर से अपना प्रत्याशी उतारेगी।
एक सीट है सपा के खाते में

2014 में प्रचंड मोदी लहर का असर बरेली मंडल की लोकसभा सीटों पर भी देखने को मिला था। भाजपा ने यहाँ पर पांच लोकसभा सीट में से चार पर अपना कब्जा जमाया था जबकि बदायूं की सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गई थी। बदायूं से अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए थे। जबकि बरेली से संतोष गंगवार, पीलीभीत से मेनका गांधी, शाजहांपुर से कृष्णा राज और आंवला लोकसभा सीट पर धर्मेंद्र कश्यप चुनाव जीते थे। बरेली में सपा की आयशा इस्लाम, आंवला में सपा के कुंवर सर्वराज सिंह, पीलीभीत से सपा के बुद्धसेन वर्मा और शाजहांपुर लोकसभा सीट पर बसपा के उम्मेद सिंह दूसरे स्थान पर रहे थे।
ये हो सकते है प्रत्याशी

अगर सब कुछ ठीक रहा तो गठबंधन के तहत सपा चार सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। बदायूं से सांसद धर्मेंद्र यादव का लड़ना तय माना जा रहा है। पूर्व मंत्री भगवतशरण गंगवार भी चुनाव की तैयारी कर रहे हैं उन्हें पार्टी पीलीभीत या बरेली लोकसभा से चुनाव मैदान में उतार सकती है। इसके अलावा आंवला लोकसभा सीट पर कुंवर सर्वराज सिंह या बदायूं के पूर्व विधायक आबिद रजा चुनाव लड़ सकते है। इसी तरह से बरेली लोकसभा सीट के लिए पूर्व मेयर डॉक्टर आईएस तोमर, इस्लाम साबिर और आंवला से अगम मौर्य भी दावा कर सकते है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो