बरेली

यहाँ मोदी लहर भी नहीं आई थी काम, समाजवादी पार्टी ने दर्ज की थी बड़ी जीत

इस सीट पर सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने भाजपा के प्रत्याशी को हरा कर लगातार दूसरी बार जीत हासिल की थी।

बरेलीFeb 23, 2019 / 02:45 pm

Bhanu Pratap

यहाँ मोदी लहर भी नहीं आई थी काम, समाजवादी पार्टी ने दर्ज की थी बड़ी जीत

बदायूं।लोकसभा चुनाव 2014 में भारतीय जनता पार्टी को मोदी लहर का जबरदस्त फायदा मिला था और बीजेपी ने प्रदेश में बड़ी जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की 80 लोकसभा सीट में से 73 पर जीत दर्ज की थी। पीछले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने पांच और कांग्रेस ने दो सीट पर जीत दर्ज की थी जबकि बसपा का खाता भी नहीं खुला था। मोदी लहर के बाद भी भाजपा बदायूं लोकसभा सीट नहीं जीत पाई थी और इस सीट पर सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने भाजपा के प्रत्याशी को हरा कर लगातार दूसरी बार जीत हासिल की थी।
2014 का आंकड़ा
बदायूं लोकसभा सीट पर 2014 में सांसद धर्मेद्र यादव ने दूसरी बार जीत दर्ज की। धर्मेंद्र यादव ने भाजपा के वागीश पाठक को एक लाख 66 हजार से ज्यादा मतों से पराजित किया था। धर्मेंद्र यादव को 48.50 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी को इस चुनाव में 32.31 प्रतिशत वोट हासिल हुए। बसपा के प्रत्याशी अकमल खान तीसरे नंबर पर थे।
इस बार राह और कठिन
पिछले चुनाव में सपा और बसपा अलग अलग चुनाव लड़े थे और देश में मोदी लहर भी थी बावजूद इसके भाजपा सपा के इस मजबूत किले को नहीं तोड़ पाई थी इस बार के चुनाव में सपा और बसपा मिलकर चुनाव लड़ेंगे और एक बार फिर धर्मेंद्र यादव समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी होंगे ऐसे में यहाँ पर भाजपा की राह आसान नहीं है।
 

छह बार जीती सपा

बदायूं लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा छह बार समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है। इस सीट पर 1996 से लगातार समाजवादी पार्टी का ही कब्जा है। कांग्रेस ने यहाँ पर पांच बार, भारतीय जन संघ ने दो बार, भाजपा, जनता दल और भारतीय लोक दल ने यहाँ पर एक बार जीत दर्ज की है। भाजपा यहाँ पर 1991 में चुनाव जीती थी और स्वामी चिन्मयानंद सांसद बने थे।
वीआईपी सीट है बदायूं

बरेली मंडल की बदायूं लोकसभा सीट देश की वीआईपी सीट में शामिल है यहाँ से चुनाव लड़ कर कई बड़े नेता लोकसभा पहुंच चुके है। धर्मेंद्र यादव के अलावा यहाँ से शरद यादव, स्वामी चिन्मयानंद और सलीम शेरवानी बदायूं लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीत कर संसद पहुंच चुके है। बदायूं लोकसभा क्षेत्र में गुन्नौर, बदायूं, बिल्सी,सहसवान और बिसौली विधानसभा आती हैं।
 

Hindi News / Bareilly / यहाँ मोदी लहर भी नहीं आई थी काम, समाजवादी पार्टी ने दर्ज की थी बड़ी जीत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.