बरेली में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से हुए सम्मान समारोह में पहुंचे भोजिपुरा सपा विधायक शहजील इस्लाम अंसारी का बड़े ही जोर-शोर से स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं की भीड़ को देख गदगद हुए विधायक शहजील अंसारी ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबाेधित करते हुए कहा कि अब आप लोगों को परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश में मजबूत विपक्ष है। हम लोग आपके साथ और पूरा जनसमर्थन हमारे साथ है। सपा प्रत्याशियों को एक-एक लाख मत प्राप्त हुए हैं। अगर इन लोगों ने मनमानी का प्रयास किया तो बरेली के अंदर भी धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सड़कें जाम कर दी जाएंगी। किसी तरह की कोई ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कार्यकर्ताओं को कोई भी परेशानी है तो आप संगठन को बताएं। उसे दूर किया जाएगा।
सपा विधायक शहजील ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगर उन्माद फैलाने का प्रयास करेगी तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने यूपी की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
यह भी पढ़ें-
सीएम ने मंत्री बृजेश पाठक को दी बड़ी जिम्मेदारी, क्या उम्मीदों पर खरा उतर पाएंगे मंत्री जी करीब साढ़े 9 हजार वोटों से हासिल की थी जीत बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में शहजील इस्लाम अंसारी को एक लाख 19 हजार 4 सौ दो वोट मिले थे। जबकि भाजपा प्रत्याशी बहोरन लाल मौर्य को एक लाख 9 हजार 9 सौ 93 मत ही प्रात्प हो सके थे। इस तरह शहजील अंसारी ने 9409 वोटों से जीत हासिल की है।