scriptArticle 370 पर प्रदेश सरकार के मंत्री का बड़ा बयान- देखें वीडियो | State Minister's big statement on Article 370 | Patrika News

Article 370 पर प्रदेश सरकार के मंत्री का बड़ा बयान- देखें वीडियो

locationबरेलीPublished: Aug 10, 2019 05:43:39 pm

Submitted by:

jitendra verma

जम्मू कश्मीर से जो 370 हटा है वो एक ऐतिहासिक भूल थी जिसे अब सुधार लिया गया है।

State Minister's big statement on Article 370

Article 370 पर प्रदेश सरकार के मंत्री का बड़ा बयान- देखें वीडियो

बरेली। जम्मू कश्मीर से Article 370 हटाने पर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है। बरेली में पत्रकारों से बात करते स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर से जो 370 हटा है वो एक ऐतिहासिक भूल थी जिसे अब सुधार लिया गया है। इससे जम्मू कश्मीर के लोगों को खासतौर पर कश्मीर के लोगों को बहुत बड़ा लाभ मिलने वाला है। प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री शनिवार को समीक्षा बैठक के लिए बरेली पहुंचे हुए थे। समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने ये बात कही।
उन्होंने कहा कि ट्रिपल तलाक का कानून कश्मीर में नहीं लागू हो सकता था। अब वो कानून जम्मू कश्मीर में भी लग सकता है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना, शिक्षा का अधिकार नहीं मिल सकता था जबकि वो भी भारत का अंग है। ये दोहरे मापदंड सरकार चला रही थी इस लिए ये ऐतिहासिक भूल थी जिसको सुधारा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो