उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है और देश में 11 करोड़ से ज्यादा सदस्य भारतीय जनता पार्टी के हैं। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से ही 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए चुनाव में हमने कहा था कि हम प्रदेश से गुंडाराज और भ्र्ष्टाचार समाप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि हम दावे के साथ कह सकते हैं कि हमारी सरकार बनने के बाद प्रदेश से गुंडे पलायन कर गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने गुंडागर्दी और भ्र्ष्टाचार पर नकेल कसने का काम किया है।