scriptनीता जोशी ने फिर बढ़ाया जिले का मान, नेशनल सेमीनार के लिए हुआ चयन | Teacher Nita Joshi selected for National Seminar | Patrika News

नीता जोशी ने फिर बढ़ाया जिले का मान, नेशनल सेमीनार के लिए हुआ चयन

locationबरेलीPublished: Feb 19, 2020 12:35:30 pm

Submitted by:

jitendra verma

सेमिनार मे उत्तर प्रदेश से चार शिक्षकों का चयन किया गया है जिसमे उत्तर प्रदेश के बरेली ज़िले से प्रधानाचार्य नीता जोशी को चयनित किया गया है।

नीता जोशी ने फिर बढ़ाया जिले का मान, नेशनल सेमीनार के लिए हुआ चयन

नीता जोशी ने फिर बढ़ाया जिले का मान, नेशनल सेमीनार के लिए हुआ चयन

बरेली। प्राथमिक विद्यालय लखौरा में तैनात प्रधानाचार्य नीता जोशी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। राज्य शिक्षक पुरुष्कार से सम्मानित नीता जोशी का चयन राष्ट्रीय सेमिनार मे प्रतिभाग हेतु किया गया है। 27 एवं 28 फरवरी को होने वाले दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन(NIEPA) नई दिल्ली द्वारा किया जा रहा है।इस राष्ट्रीय सेमिनार का विषय स्कूलों मे गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर नेतृत्वकर्ता की भूमिका है। सेमिनार मे उत्तर प्रदेश से चार शिक्षकों का चयन किया गया है जिसमे उत्तर प्रदेश के बरेली ज़िले से प्रधानाचार्य नीता जोशी को चयनित किया गया है।
स्कूल की बदली सूरत
शहर से सटे क्यारा ब्लाक का प्रथमिक विधालय लख़ौरा कभी बदहाल स्थित में था स्कूल की बदहाली का आलम यह था कि यहाँ पर गाँव के लोग अपने बच्चों को पढाते नहीं थे सिर्फ सरकारी सहायता प्राप्त करने के लिए स्कूल में बच्चों का पंजीकरण करा देते थे। 2009 में इस स्कूल में नीता जोशी को प्रधानाचार्य बनाया गया नीता जोशी ने अपनी मेहनत और लगन से स्कूल को सँवारने का काम किया। गाँव में जाकर ग्रामीणों से बच्चों को स्कूल भेजेने की अपील की। नीता जोशी की मेहनत और लगन का असर यह हुआ और गाँव वाले अपने बच्चों को उनके स्कूल में भेजने लगे। नीता जोशी के प्रयास से इस स्कूल की सूरत बदल गई और अब ये स्कूल किसी कान्वेंट स्कूल से कम नहीं है। स्कूल में स्मार्ट क्लास है तो कान्वेंट की तर्ज पर बच्चों को आईकार्ड दिए गए हैं और स्कूल में पेरेंट्स मीटिंग का भी आयोजन होता है।
पहले भी किया नाम रोशन
नीता जोशी के नवाचारी प्रयासो के परिणाम स्वरूप वर्ष 2017 में उन्हें राज्य सरकार द्वारा राज्य शिक्षक पुरुस्कार से सम्मानित किया गया व 2016 मे राज्य सरकार द्वारा ज़िले का उत्कृष्ट विद्यालय का पुरुस्कार भी प्राप्त कर चुकी है।नीता जोशी ने अपनी इस उपलब्धी के लिए अपने समस्त स्टाफ व विशेष कर जीआईसी,एटा की प्रवक्ता शिवानी यादव के सहयोग का धन्यवाद किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो