शनिवार सुबह आठ बजे खुलेगा प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा, शाम पांच बजे तक आएंगे परिणाम
बरेलीPublished: May 12, 2023 01:56:41 pm
नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा शनिवार सुबह 8 बजे से खुलना शुरू हो जाएगा। किसकी किस्मत चमकेगी, किसके सितारे गर्दिश में होंगे। इसका खुलासा शाम पांच बजे तक हो जायेगा। परसाखेड़ा में नगर निकाय चुनाव की गिनती के लिए 64 टेबल लगाई गई है। 32 टेबल पर मेयर के वोटो की गिनती होगी और 32 टेबल पर पार्षद के वोटों की गिनती की जाएगी।


परसाखेड़ा में मतगणना के लिए 64 टेबल और 64 टीम तैयार 21 राउंड की मतगणना में पूरी होगी वोटों की गिनती
बरेली। नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा शनिवार सुबह 8 बजे से खुलना शुरू हो जाएगा। किसकी किस्मत चमकेगी, किसके सितारे गर्दिश में होंगे। इसका खुलासा शाम पांच बजे तक हो जायेगा। परसाखेड़ा में नगर निकाय चुनाव की गिनती के लिए 64 टेबल लगाई गई है। 32 टेबल पर मेयर के वोटो की गिनती होगी और 32 टेबल पर पार्षद के वोटों की गिनती की जाएगी। 650 बूथ नगर निगम क्षेत्र में थे। 21 राउंड में मेयर के वोटो की गिनती पूरी होगी एडीएम ऋतु पुनिया ने बताया कि निगम क्षेत्र में 21 राउंड में सभी जगह के वोटों की गिनती पूरी हो जाएगी। 8 से 9 घंटे में परिणाम सामने आएंगे। शनिवार शाम 4 बजे से 5 बजे तक परिणाम आने की संभावना है।