scriptसुहागरात के बाद दुल्हन ने किया कुछ ऐसा कि पति के उड़ गए होश | The bride did something like the husband's blown sensation | Patrika News

सुहागरात के बाद दुल्हन ने किया कुछ ऐसा कि पति के उड़ गए होश

locationबरेलीPublished: Mar 10, 2019 10:29:16 am

Submitted by:

jitendra verma

इस मामले में इज्जतनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

बरेली। इज्जतनगर इलाके में लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन अपनी ससुराल से जेवर और नगदी लूट कर फरार हो गई। दुल्हन ने पति को दवा लाने के बहाने घर से बाहर भेज दिया और सास को किचेन में बंद कर दिया जिसके बाद दुल्हन घर में रखे जेवर और नगदी लेकर फरार हो गई। इस मामले में इज्जतनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
मंदिर में हुई शादी

इज्जतनगर इलाके के रहने वाले अरविंद अग्रवाल की 42 साल उम्र हो चुकी है। बढ़ती उम्र में शादी न होने की वजह से उनकी मां काफी परेशान थी। इस पर अरविन्द ने हल्द्वानी में रहने वाले अपने दोस्त हरीश से शादी कराने की बात की। हरीश ने अरविन्द को राकेश और ललित से मिलवाया। दोनों ने शादी कराने के बदले 30 हजार रूपये लिए और काठगोदाम के पास एक मंदिर में बागेश्वर की रहने वाली रूपा से अरविन्द की शादी हुई।
एक दिन बाद ही हो गई फरार

रूपा से शादी करने के बाद अरविन्द उसे अपन घर ले आए। घर आने के एक दिन बाद ही रूपा ने अपने पति अरविंद को दवा लाने के बहाने घर के बाहर भेज दिया। अरविन्द की मां किचन में खाना बना रही थी। इस दौरान रूपा में घर में रखे महंगे कपड़े, जेवर, नगदी और कीमती समान समेट लिया और सास को किचन में बंद कर फरार हो गई। अरविन्द जब घर लौटे तो घर का कीमती सामान और रूपा गायब थी और मां किचन में बंद थी।
पहले भी लूट चुकी है रूपा
रूपा के फरार होने के बाद अरविंद उस मंदिर में पहुंचे जहाँ पर उनकी शादी हुई थी। मंदिर के पुजारी से पूछताछ में पता चला कि ये लड़की कुछ दिन पहले भी ऐसी ही वारदात को अंजाम दे चुकी है और एक जगह पर शादी कर 80 हजार रूपये का माल लूट लाइ थी। अब अरविन्द लुटेरी दुल्हन को तलाशने बागेश्वर जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो