scriptएक रात के लिए बनी दुल्हन, सुहागरात पर हकीकत आई सामने तो उड़ गए पति के होश | The bride made for a night Bridegroom escapes with cash and Jewelry | Patrika News

एक रात के लिए बनी दुल्हन, सुहागरात पर हकीकत आई सामने तो उड़ गए पति के होश

locationबरेलीPublished: Feb 13, 2019 12:12:06 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

दूल्हे की बहन ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए भमोरा थाने में तहरीर दी है।

बरेली। भमोरा में एक रात के लिए दुल्हन बनी युवती घर में लूटपाट कर फरार हो गई। दूल्हे के परिवार वालों ने थाने में तहरीर देकर लुटेरी दुल्हन के खिलाफ तहरीर देकर उसकी गिरफ्तारी की मांग की है।
शादी के एक दिन बाद ही हुई फरार

भमोरा थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक की शादी मढ़ीनाथ की युवती से हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार देवचरा स्थित बाला जी मन्दिर पर सम्पन्न हुई थी। दूल्हे की बहन के मुताबिक़ शादी के सात फरवरी को उसके भाई से शादी कर घर आई युवती शादी के एक दिन बाद ही रात्रि में घर से कीमती समान और नगदी लेकर फरार हो गई। सुबह जब घर के सदस्य जागे तो उन्हें लुटेरी दुल्हन की हकीकत पता लगी। घर वालों ने उससे सम्पर्क की काफी कोशिश की लेकिन लुटेरी दुल्हन का कोई पता नहीं चल सका जिसके बाद दूल्हे की बहन ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए भमोरा थाने में तहरीर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो