scriptजयमाल के समय दूल्हे की हरकत देख दुल्हन ने लौटाई बारात | The bride refuses to marry news in hindi | Patrika News

जयमाल के समय दूल्हे की हरकत देख दुल्हन ने लौटाई बारात

locationबरेलीPublished: Feb 20, 2020 10:56:26 am

Submitted by:

jitendra verma

दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई लेकिन दुल्हन नहीं मानी और बारात को बगैर दुल्हन के ही लौटना पड़ा।

जयमाल के समय दूल्हे की हरकत देख दुल्हन ने लौटाई बारात

जयमाल के समय दूल्हे की हरकत देख दुल्हन ने लौटाई बारात

बरेली। मीरगंज इलाके के एक बारात घर में आई बरात बगैर दूल्हे के ही वापस हो गई। जयमाल के समय दूल्हे हरकत देख दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई लेकिन दुल्हन नहीं मानी और बारात को बगैर दुल्हन के ही लौटना पड़ा।
जयमाल के दौरान बिगड़ी बात
रामपुर के मिलक कस्बे की रहने वाली लड़की की शादी शीशगढ़ के रहने वाले एक सैन्य कर्मी से तय थी। मीरगंज के एक बारात घर में दोनों का शादी समारोह था। जयमाल के समय दूल्हे ने डांस करने को लेकर अपनी बहन की पिटाई कर दी जिससे दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन का कहना था कि जब ये आज अपनी बहन को मार रहा है तो कल को मुझे भी मारेगा इससे अच्छा है कि ये शादी ही न हो।
बगैर दुल्हन बारात हुई वापस
बताया जा रहा है कि दूल्हे ने शराब भी पी रखी थी। लड़की के शादी से इंकार करने पर हड़कंप मच गया। लड़की के मना करने पर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। मारपीट की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई जिसके बाद बारात बगैर दुल्हन के वापस लौट गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो