इंस्पेक्टर इज्जतनगर जय शंकर सिंह ने बताया कि रामेश्वरम कालोनी मूल रूप से बिथरी चैनपुर गांव के रहने वाले बालीपुर अहमदपुर के अखिलेश की शादी भुता में बसावन नगरिया गांव के महेंद्र कुमार की बेटी सीमा राठौर के साथ फरवरी 2017 में हुई थी। अखिलेश के कई महिलाओं से संबंध थे। इस वजह से वह सीमा को परेशान करता था। दहेज के लिए मारता पीटता था। उसने अपने दोस्त इज्जतनगर के सहुआ गांव के रहने वाले कंपाउडर विजेंद्र के साथ मिलकर 30 मार्च केा हत्या की साजिश तैयार की। 29 की रात को उसने विजेंद्र को अपने घर में सुलाया। रात में जब सीमा घर में टहल रही थी। उसी वक्त उसे किचेन में पटक दिया। इमामदस्ते और चाकू से उसकी ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। उसके 12 चोटों के निशान हैं। इसके बाद उसने बेडरूम से लेकर किचेन तक खून साफ किया। गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही सीमा के परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी थी।
हादसा दिखाने की कोशिश, फरार होने से पहले दबोचा अखिलेश खुद डाक्टर था।इस वजह से उसने सीमा राठौर के मानसिक अस्पताल के पर्चे तैयार किये। उसे पागल घोषित करने की कोशिश की। इसके बाद अफवाह फैला दी कि सीमा गिर गई और हादसे का शिकार हो गई। सूचना मिलने के 24 घंटे में ही इज्जतनगर पुलिस ने घटना का पर्दाफाश कर दिया। 28 वर्षीय आरोपी अखिलेश को गिरफ्तार किया गया है। उसके दोस्त की तलाश की जा रही है। अखिलेश की खून से सनी शर्ट कलापुर पुलिया नहर के पास से बरामद की गई है। अखिलेश कार से भागने की फिराक में था। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल दो मोबाइल, कार एक्स एल 6 यूपी 25 डीवाई 4595, राड, इमामदत्ता और चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अखिलेश के कई महिलाओं से संबंध थे। उसकी व्हाटसअप चैट से इसका खुलासा हुआ है। अखिलेश डाक्टरी पेशे से था।