scriptअगवा की गई छात्रा का धर्म परिवर्तन कर किया रेप | The girl was converted to religion and raped | Patrika News

अगवा की गई छात्रा का धर्म परिवर्तन कर किया रेप

locationबरेलीPublished: Oct 18, 2019 11:54:32 am

Submitted by:

jitendra verma

छात्रा को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी ) के सामने पेश किया गया जहाँ पर छात्रा ने मजिस्ट्रेट के सामने आपबीती बताई।

बरेली। नाबालिग छात्रा को अगवा कर उसका धर्म परिवर्तन कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इतना ही नहीं एक आरोपी ने छात्रा के साथ रेप भी किया। छात्रा को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी ) के सामने पेश किया गया जहाँ पर छात्रा ने मजिस्ट्रेट के सामने आपबीती बताई। छात्रा को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है।
तीन लड़कों ने किया अगवा
रिठौरा से 17 सितंबर को इंटर में पढ़ने वाली 15 वर्षीय लड़की को अगवा कर लिया गया था। लड़की को रिठौरा के पास के ही एक गाँव के रहने वाले तीन लड़कों ने अगवा किया था। अगवा करने के बाद लड़की को दिल्ली ले जाया गया जहाँ पर उसे कुछ देर तक रखा गया। इस दौरान उसके साथ रेप भी किया गया। जिसके बाद आरोपी लड़की को लेकर अजमेर गए और लुधियाना ले आए जहाँ पर एक कमरे में उसका धर्म परिवर्तन करा कर लड़की का नाम निदा रख दिया। 18 सितंबर को ही लड़की के पिता ने हाफिजगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस के डर से आरोपी लड़की को बरेली के बाहर छोड़ कर चले गए। जिसके बाद लड़की महिला थाने पहुंची। 19 सितंबर से लड़की जिला अस्पताल के एक कमरे में पुलिस सुरक्षा में रह रही थी।
बाल कल्याण समिति के सामने पेश हुई छात्रा

कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद लड़की को गुरूवार को सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किया गया। जहाँ पर लड़की ने अपने बयान दर्ज कराएं और लड़की को परिवार की सुपुर्दगी में दे दिया गया। वहीँ लड़की को अगवा कर धर्म परिवर्तन करवाने के आरोपियों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो