इंदौर में गूंजेगा बरेली के अर्बन हाट एंड हैंडीक्राफ्ट सेंटर का मॉडल
बरेलीPublished: Sep 20, 2023 08:23:04 pm
27 से 29 सितंबर को होगी नेशनल स्मार्ट सिटी कॉन्फ्रेंस
बरेली। बरेली स्मार्ट सिटी का अर्बन हाट एंड हैंडीक्राफ्ट सेंटर का मॉडल इंदौर में धूम मचाएगा। इंदौर में 27 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाली नेशनल स्मार्ट सिटी कॉन्फ्रेंस में बरेली के मॉडल का प्रदर्शन किया जाएगा। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय तीन दिन तक कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा।
राष्ट्रपति होंगी नेशनल स्मार्ट सिटी कॉन्फ्रेंस की मुख्य अतिथि कमिश्नर बरेली ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में बेहतर काम करने वाले अफसरों को पुरस्कृत किया जाएगा। इंदौर में होने वाली नेशनल स्मार्ट सिटी कांफ्रेंस के लिए देश भर के स्मार्ट शहरों से अधिकारी पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी। राष्ट्रपति स्मार्ट सिटी में बेहतर कार्य करने वाले अफसरों को अवार्ड देंगी।