scriptThere was a ruckus on the removal of Tazia in Bithri, an attempt was m | बिथरी में ताजिया निकालने पर मचा बवाल, पथराव कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश | Patrika News

बिथरी में ताजिया निकालने पर मचा बवाल, पथराव कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश

locationबरेलीPublished: Jul 29, 2023 08:32:00 pm

Submitted by:

Avanish Pandey

बरेली। बिथरी के भिंडौलिया में ताजिया निकालने पर एक पक्ष ने बवाल कर दिया। ताजिया पर पथराव करने के साथ ही ताजिया सजा रहे युवक को बेरहमी से लाठी-डंडों से पीटा। उसे जब उपचार के लिए ले जाया गया तो दोबारा पथराव कर दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

bithri.jpg
घायल को प्रधान की गाड़ी से अस्पताल भेजा तो दोबारा पथराव किया

बिथरी चैनपुर के ग्राम भिंडौलिया पदारथपुर निवासी मुशर्रफ ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह गांव में ताजिया सजाने का काम करते है। शनिवार को भी गांव का ताजिया सजा रहे थे। इस दौरान गांव के ही 16 नामजद समेत 20 अज्ञात ताजिया के पास गदर करने लगे। उस समय वह तख्त को ले जाने की तैयारी कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गए। आरोपियों ने ताजिया पर पथराव कर दिया। सूचना पर पहुंचे बिथरी इंस्पेक्टर ने घायल मुशर्रफ को प्रधान की गाड़ी से उपचार के लिए भेजा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.