script

साक्षी अजितेश प्रकरण में नया मोड़, अब Bjp Mla की जान को खतरा, आडियो वायरल

locationबरेलीPublished: Jul 18, 2019 12:27:25 pm

Submitted by:

jitendra verma

इस आडियो में Bjp Mla पप्पू भरतौल की हत्या की बात कही जा रही है। इस आडियो में दो व्यक्ति की फोन पर बातचीत के दौरान गौरव सिंह अरमान की ओर से विधायक भरतौल का कत्ल करने का एलान करने की बात की जा रही है।

Threat to the life of Bjp Mla Rajesh Mishra

साक्षी अजितेश प्रकरण में नया मोड़, अब Bjp Mla की जान को खतरा, आडियो वायरल

बरेली। भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी sakshi mishra ने दलित युवक अजितेश ajitesh के साथ प्रेम विवाह के बाद अपनी जान को खतरा बताया था। अब इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है जिससे भाजपा विधायक bjp MLA की भी जान को खतरा है। विधायक की हत्या के जिक्र का एक आडियो इन दिनों सुर्ख़ियों में बना हुआ है। इस आडियो में विधायक पप्पू भरतौल की हत्या की बात कही जा रही है। इस आडियो में दो व्यक्ति की फोन पर बातचीत के दौरान गौरव सिंह अरमान की ओर से विधायक भरतौल का कत्ल करने का एलान करने की बात की जा रही है। वायरल ऑडियो पुलिस के भी पास पहुंचा है। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद एसएसपी ने सीओ एलआईयू को जांच के आदेश देकर विधायक से संपर्क बनाए रखने के आदेश दिए है । इस ऑडियो के बाद विधायक ने एडीजी और डीआईजी से मिलकर सुरक्षा की बात कही है। इस प्रकरण पर एसएसपी ने विधायक की हर संभव सुरक्षा का भरोसा दिया है ।
ये भी पढ़ें

विधायक के करीबी रहे गौरव ने रची साक्षी की शादी की साजिश, भाजपा नेताओं ने भी दिया साथ,खुलासे से मचा हड़कंप

Threat to the life of Bjp Mla Rajesh Mishra
आडियो से मचा हड़कंप

फोन पर बातचीत में कुछ लोगों के एक बार की बिल्डिंग खुलवाकर शराब पीने का जिक्र किया जा रहा है। इसी बातचीत के बीच बताया जा रहा है कि गौरव ने एलान किया है कि वह Bjp Mla पप्पू भरतौल का कत्ल कर देगा क्योंकि उसे आगे चलकर बिथरी से चुनाव लड़कर विधायक बनना है। बातचीत में दूसरी ओर से प्रतिवाद किया गया कि सत्ता पक्ष के इतने ताकतवर विधायक का कत्ल करना क्या इतना आसान है। पूरा ऑडियो 5 मिनट 19 सेकेंड का है। इसमें कभी विधायक के खास रहे गौरव सिंह अरमान का नाम लिया गया है। गौरव को पुलिस ने उमरिया-खजुरिया कांवड़ विवाद में बीते रविवार को ही जेल भेजा था। यह ऑडियो भी उसी दिन की बातचीत का बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें

साक्षी और अजितेश को अब दो माह के भीतर करना होगा ये काम, नहीं तो निरस्त हो जाएगा हाईकोर्ट का आदेश

Threat to the life of Bjp Mla Rajesh Mishra
गौरव अरमान की भूमिका संदिग्ध

गौरव विधायक पप्पू भरतौल का बहुत ख़ास व्यक्ति रहा है और विधायक द्वारा भगाए जाने पर उसने विधायक के खिलाफ साजिश की। इसका खुलासा हुआ है नेताओं और पुलिस की गोपनीय जांच में जिसमे साक्षी और अजितेश की शादी के दौरान गौरव और अजितेश के बीच लगातार सम्पर्क होता रहा और गौरव ने इस दौरान साक्षी के पति को 63 बार फोन कॉल की इतना ही नहीं इस दौरान अजितेश की आर्थिक मदद करने की बात भी सामने आई है जिसमे अजितेश के बैंक खाते में रूपये डालने की बात कही जा रही है। एसपी सिटी अभिनंदन सिंह के मुताबिक़ इन सब मामलों की जांच हो रही है।
Threat to the life of Bjp Mla Rajesh Mishra
वायरल ऑडियो की बात

पहला व्यक्ति : हां भाई, राम-राम।
दूसरा व्यक्ति: जी,
व्यक्ति : हां, भाई एक चीज आई है निकल के। कल दरअसल … तोमर का फोन आया था। ये आया था कि बिल्डिंग खुलवा देना अपनी। एक काम करना है।
दूसरा व्यक्ति- क्या खुलवा देना।
व्यक्ति : बिल्डिंग- बिल्डिंग, जहां ये बैठता है। मैं चूंकि कचहरी में ही था। इसलिए हमने बिल्डिंग खुलवा दी।
दूसरा व्यक्ति: अच्छा।
पहला व्यक्ति : बिल्डिंग में ऊपर लोगों ने बैठकर शराब पी। उसमें अद्धे पव्वे पकड़े गए। आज मैं उसके पास गया तो मैने कहा कि तोमर यार, तुम्हारे कहने पर मैने बिल्डिंग खुलवा दी। उस पर ये बदतमीजी। उसने कहा कि गौरव अरमान का मैं वकील हूं.. तो उसके साथ असल में 100-200 आदमी आ गए थे भाई साहब।
दूसरा व्यक्ति- हां, उसके साथ एक हजार आदमी आ गए थे … के। सात-आठ आदमी थे कुल। और कौन से 100-200 आदमी आए थे।
पहला व्यक्ति – मेरी पूरी बात सुन लो।
दूसरा व्यक्ति: हां,
पहला व्यक्ति : तो मैने कहा या कि चैंबर अगर खुला तो आपके कहने पर खुला। इसका मतलब यह तो नहीं कि आप, ऊपर दरअसल लेडीज बैठी हुई है। वह मुसलमान आदमी है। उसकी टेबल पर सामने शराब लुढ़क रही है। वह बोला मै तो ऊपर गया नहीं। मैं तो यहीं नीचे बैठा रहा। बोला कि उसे रिमांड पर बुलाकर बहुत समझाने की जरूरत पड़ी। वह तो पप्पू का कत्ल करने वाला था।
दूसरा व्यक्ति: ऐं.. अच्छा।
पहला व्यक्ति : वह तो पप्पू का कत्ल करने वाला था। उसने एलान कर दिया है कि पप्पू का कत्ल करूंगा। विधायक जी का।
दूसरा व्यक्ति:अच्छा
पहला व्यक्ति : मैने उससे कहा कि पप्पू का कत्ल चाहे वह करे या तुम करो। लेकिन यार हमारी तो नौकरी तो बचाओ।
दूसरा व्यक्ति: उससे पूछो.. आज तक उसने किसी का कत्ल किया…गाली….।
पहला व्यक्ति : हां, बोला। आने वाले टाइम में वह विधायक है तोमर साहब। मैने तो उससे बात ही नहीं की। मै तो चला आया। मैने कहा कि आज जो मुझसे बदतमीजी हुई, वह ठीक नहीं। मैने तुम्हारे कहने पर बिल्डिंग अपने रिस्क पर खुलवा दी। आज के बाद बिल्डिंग खुलेगी नहीं। उसे समझाने में देर लगी। मैने कहा कि छुट्टी पर मुझे फोन न करे।
दूसरा व्यक्ति: कब हुई बदतमीजी आज।
पहला व्यक्ति : मैने कहा कि आज के बाद सेक्रेटरी साहब को फोन करना। आज के बाद यह बिल्डिंग खुलेगी नहीं, जब तक मेरा फोन नहीं जाएगा। वह बोला- समझा लो उसे। कह रहया है कि मर्डर करूंगा। मर्डर करूंगा। मैने कहा कि उसकी …. टूट गई …. की। मर्डर करेगा वो, चल तो पा नहीं रहा।
पहला व्यक्ती : आगे मैने कहा कि वह सत्ता पक्
ष का विधायक है। इतना ताकतवर आदमी है। वह अपने आप मे सक्षम व्यक्ति है। अक्षम व्यक्ति नहीं है।
दूसरा व्यक्ति: मतलब, यह पंडित जी का मर्डर करवाएगा
पहला व्यक्ति : हां। ना, ना। गौरव कह रहया था चिल्ला-चिल्लाकर। मैं मारूंगा। चूंकि उसको तकलीफ हो रही होगी। उसकी पिटाई हुई है।
दूसरा व्यक्ति: वह किसी का सगा हो जाएगा।
पहला व्यक्ति : मै कहां मानने वाला आदमी। मैने उसे जवाब दिया। मैने कहा कि आज के बाद मुझे फोन मत करना।
दूसरा व्यक्ति: गाली के बाद… यह सब ऐसे ही हैं … के। तुम चैंबर मत खोलना। यह दारू पीकर सब काम कर लेते हैं।
पहला व्यक्ति: आज ….. तोमर ने मुझे बुलाया। मैने तुम्हे नहीं बताया। तुम बार-बार पूछ रहे थे कि किसका फोन है।
पहला व्यक्ति : आज मैने उसे अपने हिसाब से जलील कर दिया। मैने कहा कि आप … तोमर को बुलाइए।
दूसरा व्यक्ति: यह पंडित जी के खिलाफ विधायक बनेगा गाली….। यह बात पंडित के संज्ञान में पहुंच जाएगी।
पहला व्यक्ति : घर के दोनों भाई पंडित जी से चलकर मिलते हैं।
दूसरा व्यक्ति: ठीक-ठीक।

ट्रेंडिंग वीडियो